फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

वन्यजीवों में एंथ्रेक्स बीमारी की दस्तक, दुधवा में अलर्ट

Sat, 30 May 2020 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। वन्यजीवों में एंथ्रेक्स बीमारी के दस्तक देने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने शनिवार को अलर्ट जारी किया है। अब तक इस बीमारी से बिहार के वाल्मीकि नेशनल पार्क में नेपाल से आए एक गैंडे की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि शाकाहारी वन्यजीवों में एंथ्रेक्स बीमारी बैक्टीरिया जनित है। इसका संक्रमण तेजी से फैलता है। इससे संक्रमित होने वाले शाकाहारी वन्यजीवों के नाक, कान, आंख आदि से खून बहने लगता है और कुछ ही समय में उसकी मौत हो जाती है। यह बैक्टीरिया हवा और घास के परागकणों के जरिये तेजी से फैलता है। इस बीमारी से मरने वाले वन्यजीवों को पोस्टमार्टम और दफनाने के बजाय मृत्यु स्थल पर ही जला दिया जाता है, ताकि उसका बैक्टीरिया फैलने न पाए। एफडी संजय पाठक ने बताया कि हाल ही में नेपाल के चितवन नेशनल पार्क से एक गैंडा बिहार के वाल्मीकि नेशनल पार्क में आया था। जिसमें इस तरह के लक्षण दिखाई पड़े थे। बाद में उसकी मौत हो गई। इसे देखते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व में भी एंथ्रेक्स बैक्टीरिया के प्रति हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जंगल गश्त करने वाले अफसरों और वन कर्मियों से कहा गया है कि शाकाहारी वन्यजीवों में यदि एंथ्रेेक्स के कोई लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो उसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दें और संक्रमित जीव को दूसरे वन्यजीव से दूर रखने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि इधर पहला मामला नेपाल से आए गैंडे में मिला है। चूंकि डीटीआर की अधिकतर सीमा नेपाल से मिलती है, इसलिए सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। डीटीआर प्रशासन ने इससे बचाव की तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed