फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the buses are filling the speed, then the government can also run the train

जब बसें भर रहीं रफ्तार तो ट्रेन भी चला दो सरकार

Fri, 29 Jan 2021 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
When the buses are filling the speed, then the government can also run the train
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने जो पाबंदियां लगाई थीं वह सब एक-एक कर हटती जा रही हैं। पूरी तरह से बाजार खुलने के साथ रोडवेज और ट्रांसपोर्टरों की बसें फर्राटा भर रही हैं। बावजूद इसके रेलवे ने विधिवत ट्रेन संचालन पर पाबंदी लगा रखी है, जो यात्रियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे ने गोरखपुर से मैलानी तक के लिए स्पेशल रेल सेवा शुरू की है। मगर रिजर्वेशन की पाबंदी होने से आम यात्री सफर करने से दूर हैं। हालांकि रेलवे ने 31 जनवरी तक के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन का समय बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है। इस बीच ख़बर ये भी है कि मार्च से सरकार विधिवत ट्रेनों का संचालन शुरू कर सकती है, जिसके चलते स्थानीय रेल प्रशासन भी अलर्ट है।
विज्ञापन

ब्रॉडगेज होने के बाद जिलेवासियों का रेल से सफर करने का सपना अब तक पूरा नहीं हो सका है। अमान परिवर्तन के बाद ऐशबाग मैलानी के बीच एक एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन चलना शुरू हुई। मगर, कोरोना ने इन पर ब्रेक लगा दिया। कोरोना काल के नौ माह बाद छह जनवरी से रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया। मगर रिजर्वेशन की पाबंदी लगा दी। इससे आम यात्री सफर करने से दूर हो गए। हालांकि रिजर्वेशन की शर्त से न तो आम यात्री सफर कर पा रहे हैं और न ही रेलवे को ठीकठाक राजस्व ही मिल रहा है। एक ट्रेन वह भी स्पेशल होने के कारण यात्री कई गुना अधिक किराया देकर बस से मुश्किलों भरा सफर करने को विवश हैं। जिलेवासियों का कहना है कि रेलवे कोरोना के कारण विधिवत ट्रेन संचालन को तैयार नहीं है, जबकि यात्रियों से खचाखच भरी बसें सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए में कई गुना है अंतर, फिर भी मुसीबत
बस का किराया पैसेंजर के अलावा एक्सप्रेस ट्रेन से भी कई गुना महंगा है। लखीमपुर से लखनऊ तक बस का किराया जहां 160 रुपये है तो वहीं एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 60 और पैसेंजर का 30 रुपये है। लोगों के अनुसार, बस के किराए में ट्रेन से आना-जाना और खाना तक हो जाएगा। युवा, छात्र एवं व्यापारियों का कहना है कि बस में किराया भी अधिक दो और मुसीबत भी उठाओ, जबकि ट्रेन का सफर सस्ता होने के साथ आरामदायक है। इसलिए रेलवे को चाहिए बसों की तरह ट्रेन का संचालन भी शुरू करे।
स्टेशन (किराया) बस ट्रेन एक्सप्रेस
लखीमपुर से लखनऊ 160 60
मैलानी से लखनऊ 230 75
व्यापार के सिलसिले में अक्सर लखनऊ आना-जाना होता है। बस से आने-जाने में तमाम दिक्कत है। किराया भी अधिक दो और मुसीबत भी उठाओ। यदि ट्रेन चल जाए तो कम पैसों में सुविधाजनक यात्रा हो सकेगी।
- शरद मेहरोत्रा, दवा व्यापारी
सब कुछ अनलॉक हो चुका है। बसें दौड़ रहीं है, लेकिन ट्रेन पर पाबंदी है। इस कारण आम यात्री अधिक किराया देकर बस से मुश्किल भरा सफर करने को विवश है। यदि ट्रेन चल जाए तो लोग कम किराए में आरामदायक यात्रा कर सकेंगे।
- रिचा गुप्ता, युवा लेखिका, आवास विकास कॉलोनी
स्पेशल ट्रेन का समय सही नहीं है। सुबह पांच बजे के करीब पैसेंजर या फिर एक्सप्रेस ट्रेन होनी चाहिए, क्योंकि अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाएं लखनऊ में होती है। बस से जाने में दिक्कत होती है।
- अंकिता कोष्टा, छात्रा
स्पेशल ट्रेन का कोई मतलब नहीं। इसे अब सामान्य की तरह कर देना चाहिए, जिससे आम यात्री भी सफर कर सके। लखनऊ के लिए यदि सुबह ट्रेन हो जाए तो हर वर्ग लाभान्वित होगा।
- अमित मुखर्जी, जनरल स्टोर स्वामी
गोरखपुर-मैलानी के बीच 31 मार्च तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
कोरोना काल में रेलवे ने गोरखपुर से मैलानी के बीच छह से 31 जनवरी तक के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया था। मगर अब इसका संचालन 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे मैलानी, लखीमपुर, गोला से लखनऊ और गोरखपुर तक रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने वालों को सहूलियत मिलेगी।
मोदी जी: गरीबों के लिए भी चलवा दीजिए दो जोड़ी ट्रेनें
तिकुनिया। मैलानी गोंडा रेल प्रखंड पर ट्रेन संचालन बंद होने से व्यापार बेपटरी हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि ट्रेन संचालन शुरू होने से क्षेत्र का व्यापार भी पटरी पर आने लगेगा। तिकुनिया बॉर्डर क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के लोग यातायात की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में मैलानी, बिछिया, नानपारा एवं बहराइच आने जाने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है जब सरकार ने धीरे धीरे सब कुछ खोल ही दिया है तो अब ट्रेन संचालन भी शुरू करा देना चाहिए। नगर किराना व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल महावर ने बताया बॉर्डर इलाके के क्षेत्र में तिकुनिया मंडी से जाने के लिए कोई साधन नहीं है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गर्ग ने बताया रेल संचालन ठप होने से कस्बे के व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है। महामंत्री आशीष अग्रवाल का कहना है कि नेपाल बंद होने से बॉर्डर के व्यापारी और मजदूर बेहद परेशान हैं।
मार्च में विधिवत ट्रेन संचालन की सुगबुगाहट से खुशी
रेलवे ने 31 मार्च तक के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन जारी रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं खबर है कि मार्च में विधिवत ट्रेन संचालन शुरू होने की कवायद भी शुरू हो गई है। ऐसे में मार्च में होली से पहले ट्रेन संचालन को हरी झंडी मिलने की संभावनाओं को बल मिलने लगा है। हालांकि रेलवे के लोगों का कहना है कि हमारी पूरी तैयारी है। एक ट्रेन भी चल रही है। इंतजार है तो बस रेलवे बोर्ड से संचालन शुरू करने के लिए हरी झंडी मिलने का। आदेश मिलने पर विधिवित ट्रेन संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

गोरखपुर से मैलानी तक चलने वाली स्पेशल ट्रे्रन का संचालन 31 मार्च तक के लिए कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
- महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed