फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather turns chiller

शीतलहर का कहर, गलन ने किया बेहाल

Tue, 02 Jan 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Tue, 02 Jan 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Weather turns chiller
cold weather
तराई में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा और दिन भर बर्फीली हवाओं का दौर चला, जिससे गलन बढ़ी। दोपहर एक बजे के बाद कुछ समय के लिए बहुत हल्की सी धूप निकली लेकिन इसमें भी गर्मी नहीं थी। कुछ ही देर में सूरज फिर बादलों की ओट में छिप गया। लोगों को दिनभर राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

मंगलवार को पिछले दिन की अपेक्षा तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से चल रही सर्द हवाओं से गलन और ज्यादा बढ़ गई है। दिन में कुछ समय के लिए तो मामूली राहत रही लेकिन सुबह शाम कड़ाके की ठंड से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद बाजार में कुछ रौनक लौटी लेकिन शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। तराई में बर्फीली हवाओं के बीच कोहरा छाया रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तीन दिनों से सूरज के दर्शन न होने से लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान ग्राम पंचायतों में अलाव न जलने से ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। नागरिकों ने जिला प्रशासन से ग्राम पंचायतों में अलाव जलवाने की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार निघासन ने बताया कि ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान ग्राम पंचायतों में अलाव नही जल रहे हैं, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। कड़ाके की ठंड होने से गरीब, मजदूर, तांगा चालकों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed