फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

Wed, 24 Jun 2020 07:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। मंगलवार की शाम को मौसम के तेवर अचानक बदले, जिससे शहर समेत विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ी और धान की रोपाई करने में मदद मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश होने का अलर्ट दिया है। विभाग का कहना है कि बुधवार और गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

मौसम के तेवर कई दिनों से बदले हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही तक मामला सीमित रहा। मंगलवार को भी सुबह बादल छाए, लेकिन दोपहर तक तेज धूप निकलने से बादल गायब हो गए। इसके बाद शाम करीब पांच बजे अचानक बादल छाए, जिससे तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को बादल छाए रहेंगे, शुक्रवार को फिर बारिश हो सकती है। कुछ दिनों में मानसून सक्रिय होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पलियाकलां। मंगलवार को दोपहर बाद हुई बारिश में शहर के मोहल्ला किसान प्रथम, मछली मंडी जाने वाली रोड के साथ ही कई निचले मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर गया। जिससे निकलने में मोहल्लेवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि कई बार नालियों की सफाई को लेकर कहा जा चुका है लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed