{"_id":"6837524aba881fab290e4521","slug":"waterlogging-on-barotha-connecting-road-due-to-rain-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-146914-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश से बरोठा संपर्क मार्ग पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश से बरोठा संपर्क मार्ग पर हुआ जलभराव
विज्ञापन
तिकुनिया मेले में बारिश से हुआ जलभराव। संवाद
निघासन। ग्राम पंचायत बरोठा को निघासन हाईवे से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाली का शिकार है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ के चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब जलभराव से समस्या और बढ़ गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का टेंडर निकलने के बाद भी निर्माण कार्य अधर में लटका है। ठेकेदार ने जेसीबी मशीन से सड़क की खोदाई कर काम शुरू कराया, लेकिन डेढ़ माह से ही निर्माण कार्य ठप है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। संवाद
बारिश से मेलास्थल जलमग्न, पंपिंग सेट से निकाला पानी
तिकुनिया। देवी मंदिर परिसर में मेलास्थल में मंगलवार रात हुई बारिश से दो फुट तक पानी भर गया। इससे मेला अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश से दुकानों में रखा काफी सामान भी भीग गया। इससे दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
तिकुनिया कस्बे में देवी मंदिर परिसर में करीब 70 वर्षों से बरसाइत पूजा मेला लगता आ रहा है। इसमें करोड़ों का व्यापार होता है। यहां मंगलवार की रात जोरदार बारिश से जलभराव हो गया। दुर्गा मंदिर कमेटी के महंत बाबा बृजेंद्र गिरि ने पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट की व्यवस्था की। जिससे पानी निकाला जा रहा है। संवाद