फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Water Connection Recovery

पानी के कनेक्शन के लिए वसूली

Sat, 02 May 2015 06:04 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 02 May 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
जिले में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना बदहाली के दौर से गुजर रही है। कहीं निर्माण पूरा होने के बाद कमियां मिल रहीं हैं तो कहीं ठेकेदारों और अधिकारियों की अनदेखी से पाइप लाइनें गायब हैं। इसी तरह धौरहरा क्षेत्र की अमेठी ग्राम पंचायत में एक नया मामला सामने आया है। यहां पाइप लाइनों और ओवरहेड टैंक में लीकेज मिल रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को पानी का कनेक्शन देने के लिए शुल्क वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत अमेठी पंचायत के मजरा लालजीपुरवा, बेहननपुरवा, सिपाहीपुरवा, बकरहिया, टापरपुरवा में डेढ़ साल पहले से स्वच्छ पेयजल सप्लाई के लिए करीब 10 से 12 किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन अभी तक ग्रामीणों के लिए पेयजल सपना बना है। टापरपुरवा सहित कई जगहों पर पाइप लाइन और ओवरहेड टैंक तक बिछी पाइप लाइन में लीकेज के कारण गांवों में पानी की सप्लाई नहीं शुरू हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीने से घरों में टोटी लगाकर कनेक्शन देने का काम चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पानी का कनेक्शन देने और दो पाइप की जगह तीन पाइप देने का शुल्क भी वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

पाइप लाइन कार्य में मनमानी
अमेठी गांव में निर्माण और देखरेख सब मजदूरों के सहारे मनमाने ढंग से चल रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि दो माह पहले जब ओवरहेड टैंक में लीकेज आया था, तब अधिकारी आए थे। इसके बाद से न अधिकारी पहुंचे और न ही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
प्रधान अमेठी जुगुल किशोर वर्मा ने बताया कि पाइप लाइन योजना से गांव वालों को कोई फायदा नहीं हुआ। डेढ़ साल से कार्य चल रहा है। अमेठी और उसके मजरों में करीब 300 से अधिक कनेक्शन दिए गए हैं, लेकिन सभी से शुल्क के रूप में 100 से 150 रुपये तक वसूला जा रहा है। जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

अधिशाषी अभियंता जलनिगम विनय पाल ने बताया कि ग्रामीण पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत गांव वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाना है। सबको निऱ्शुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। अगर पानी के कनेक्शन के लिए कोई शुल्क वसूला जा रहा तो गलत है। हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed