फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Voter list revision program continues, BLOs will go door to door from August 14

Lakhimpur Kheri News: मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 14 अगस्त से घर-घर जाएंगे बीएलओ

Tue, 15 Jul 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Voter list revision program continues, BLOs will go door to door from August 14
लखीमपुर खीरी। जिले में पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। बीएलओ की नियुक्तियां पहले ही की जा चुकीं हैं। अब मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची अपडेट करेंगे।
विज्ञापन

मृतकों के नाम सूची से हटाएंगे और एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरी करने वाले युवाओं के नाम सूची में शामिल करेंगे। इससे पहले 18 जुलाई से 13 अगस्त तक बीएलओ व पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, प्रशिक्षण व स्टेशनरी का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त से डोर-टू-डोर मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू होगा। इसे पूरे कार्यक्रम के दौरान अवकाश के दिन भी चुनाव से संबंधित कार्यालय खुलेंगे।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने, कटवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर तक किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदनों की जांच बीएलओ करेंगे। 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक बीएलओ परिवर्धन, संशोधन, विलोपन का तैयार डाटा जमा करेंगे। 24 नवंबर तक सूची कंप्यूटरीकृत की जाएगी। अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन पांच दिसंबर को किया जाएगा। आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण, दावे आपत्तियां 12 दिसंबर तक ली जाएंगी। 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed