फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Voice raised in favor of Hindi, meritorious students received honor

Lakhimpur Kheri News: हिंदी के हक में उठी आवाज, मेधावियों को मिला सम्मान

Tue, 15 Sep 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Voice raised in favor of Hindi, meritorious students received honor
गोला के सीजीएनपीजी कॉलेज में हिंदी विषय के मेधावी। स्रोत: महाविद्यालय - फोटो : Archive
गोला गोकर्णनाथ। सीजीएनपीजी कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी पखवाड़े के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। पं. दीन दयाल उपाध्याय सभागार में प्रो. पंकज सिंह के दिशा-निर्देश में हुई गोष्ठी में हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति और महत्व पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विकास चौरसिया ने विषय प्रवर्तन करते हुए हिंदी दिवस मनाने के कारणों पर प्रकाश डाला। अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. विष्णु कुमार शुक्ल ने कहा कि हिंदी दिवस सिर्फ एक दिन का नहीं होना चाहिए। वर्षभर हिंदी के लिए काम करने की जरूरत है। डॉ. नवनीत कुमार ने हिंदी दिवस मनाने के कारण और हिंदी की वर्तमान स्थिति के मूल्यांकन की बात कही।
विज्ञापन

महाविद्यालय के स्नातक व परास्नातक विद्यार्थियों उमम, इल्मा खातून, साक्षी, आशीष तथा रचित ने कविता और भाषण के माध्यम से हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। बीए चतुर्थ सेमेस्टर हिंदी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं सोना, दिव्या, अनुरुचि, रागिनी और एमए द्वितीय सेमेस्टर की हर्षिता सूर्या को हिंदी विभाग की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
गद्य और पद्य विधाओं में विचार रखे

श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में मां सरस्वती की पूजा के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। कवि शशिकांत मिश्र ने गद्य और पद्य विधाओं में विचार रखे और देश में हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र ने कवि सुरेश कुमार शुक्ल ''संदेश'' और मुनेन्द्र वर्मा ''मंजुल'' को श्रीमती सरला देवी हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र ने कहा कि छात्रों को अंग्रेजी भाषा पर पूरा अधिकार करना चाहिए। साथ ही मातृभाषा हिंदी का ज्ञान प्राप्त कर उसका सम्मान भी करना चाहिए। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार शुक्ल ''संदेश'' ने कहा कि भविष्य में हिंदी भाषा का पूरे विश्व में सम्मान, प्रचार और प्रसार होगा। इस मौके पर रेजिना, कौशल, राजीव प्रकाश शर्मा, कुशाग्र अग्निहोत्री और संगम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
--------------
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता आज होंगे पुरस्कृत
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को हिंदी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। प्रभारी प्रधानाचार्य आरके सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एक से 14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े के तहत निबंध, सुलेख, कविता पाठ और वाद-विवाद समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद

--------------
हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई
मझगईं। लालजी प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बम्हनपुर में सोमवार को हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। विद्यालय प्रशासन ने इसे दो वर्गों में आयोजित किया। कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए ''मोबाइल से होने वाले लाभ व हानि'' और कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए ''बेरोजगारी की समस्या के कारण तथा निवारण'' विषय निर्धारित किया गया। प्रतिभागियों ने दिए गए विषयों पर अपने विचार और मौलिक सोच लिखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed