फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers upset with leopard terror beat up watcher

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने की वाचर की पिटाई

Mon, 23 Feb 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset with leopard terror beat up watcher
मझगईं। पलिया तहसील के मझगईं वन रेंज अंतर्गत बेला कलां गांव में तेंदुए का खौफ चरम पर है। बीते एक माह में एक मासूम बच्ची समेत चार ग्रामीणों पर हमले के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद एक वन वाचर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

तेंदुए के हमलों का सिलसिला 10 जनवरी से शुरू हुआ था, जब उसने वाजिद उस्मानी पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद रिंकी देवी, रिजवान और हाल ही में अरविंद पर भी हमला हुआ। लगातार घटनाओं से दहशत और नाराजगी बढ़ती गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वन क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह ने कहा कि राजकीय कार्य में बाधा डालने और वाचर के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए क्षेत्र में ड्रोन उड़ाए हैं। हालांकि घनी झाड़ियों के कारण सटीक लोकेशन नहीं मिल सकी है। घटनास्थल के पास पिंजरा भी लगा दिया गया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि तेंदुए को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed