{"_id":"69cea9c5c3dea6a07a03dcfc","slug":"villagers-saw-a-tiger-coming-out-of-the-bhaghar-they-were-shocked-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-171930-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने भगहर से बाहर आते देखा बाघ, उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने भगहर से बाहर आते देखा बाघ, उड़े होश
Thu, 02 Apr 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। हरीनगर अंधरा बाबा आश्रम के पास अपना ठिकाना बनाए बाघ को देख ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। हालांकि, वह दोबारा फिर झाड़ियों के भीतर चला गया है। इससे ग्रामीणों को राहत भी मिली। उन्होंने इसकी सूचना रेंजर विनय कुमार को दी।
ग्रामीणों ने बताया कि बाघ भगहर से निकलकर गांव की तरफ आता दिखा है। रेंजर के मुताबिक, डिप्टी रेंजर शिव बाबू सरोज और टीम से स्थिति जानी। उन्होंने बताया कि बाघ की लोकेशन अभी उसी जगह पर है। गांव वालों को सावधान व सतर्क रहने को कहा गया है। बताया कि बाघ को जल्द से जल्द काबू में करने के लिए वन विभाग आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। आश्रम के आसपास के खेतों में दो अत्याधुनिक पिंजरे लगाए गए हैं और साथ ही दो हाईरिजॉल्यूशन कैमरे भी फिट किए गए हैं। ताकि बाघ की हर हरकत पर नजर रखी जा सके। जमीनी गश्त के साथ साथ आसमान से भी बाघ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए है। लेकिन बाघ न तो पिंजरे में आ रहा और न ही किसी खुली लोकेशन पर जिससे उसे ट्रैंकुलाइज किया जा सके।