फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers ran away after hearing the roar of the tiger, area residents in panic

Lakhimpur Kheri News: बाघ की दहाड़ सुन भागे ग्रामीण, क्षेत्रवासी दहशत में

Fri, 22 Sep 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers ran away after hearing the roar of the tiger, area residents in panic
अजान क्षेत्र में बाघ के पग चिन्ह देखते लोग
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार की सुबह अजान गांव के कुछ ग्रामीण खेतों को चारा के लिए गन्ने की पत्ती तोड़ने गए थे। तभी बाल गोविंद के गन्ने के खेत में बाघ दहाड़ने लगा। दहाड़ सुनकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

गन्ने की पत्ती तोड़ रहे जितेंद्र श्रीवास्तव, निर्मल राज, निर्देश कुमार पटेल , इंद्रपाल वर्मा, मुनेश वर्मा आदि साइकिल और चारा छोड़कर भाग निकले। किसान नेता पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने वन विभाग अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा माया प्रकाश, संजय कुमार, सर्वेश कुमार और बाघ मित्र की टीम के साथ पहुंचे। लोगों को खेतों में झुंड बनाकर जाने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन

आंवला जंगल में एसटीपीएफ जवान और वनकर्मी पेट्रोलिंग में लगे

ममरी। बृहस्पतिवार सुबह आंवला जंगल के पास खेत गए हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी 35 वर्षीय ग्रामीण सोवरन लाल पर बाघ का हमला होने के बाद वनकर्मियों, एसटीपीएफ जवानों की टीम ने डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा के नेतृत्व में बाघ की लोकेशन का पता लगाने के लिए गन्ने और कठिना नदी की झाड़ी के आसपास कई घंटे तक पेट्रोलिंग की लेकिन बाघ का पता नहीं चला। पेट्रोलिंग कर रहे डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, फॉरेस्टर माया प्रकाश, रोहित श्रीवास्तव आदि ने बताया कि मिले पदचिह्नों के आधार पर बाघ जंगल में चला गया है। फिर भी गांव वालों को जंगल के समीप न जाने सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर शासन की ओर से मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed