फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers enraged... dead body kept in village for 13 hours

Lakhimpur Kheri News: भड़के ग्रामीण... 13 घंटे तक गांव में रखा रहा शव

Thu, 01 Aug 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers enraged... dead body kept in village for 13 hours
पोस्टमार्टम के लिए लोगों को समझाते वन और पुलिस विभाग के लोग। संवाद

विज्ञापन
खीरी टाउन। जंगली जानवर के हमले में ग्राम डिहपुरवा निवासी 10 वर्षीय कृष्णकांत की मौत से भड़के ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। ग्रामीण वन्यजीव को पकड़े जाने की मांग पर अड़ गए। बालक का शव रात से सुबह दस बजे तक घर में रखा रहा। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के समझाने और मुआवजे के आश्वासन पर परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। करीब 13 घंटे बाद बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम सकेथू के मजरा डिहपुरवा निवासी राकेश कुमार के 10 वर्षीय पुत्र कृष्णकांत को मंगलवार देर शाम जंगली जानवर गन्ने के खेत में खींच ले गया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी। बच्चे को बचाने के लिए गन्ने तक गए सीताराम को भी वन्य जीव ने घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजन और गांव के लोग जंगली जानवर को पकड़ने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन

बालक का शव करीब 13 घंटे गांव में रखा रहा। सुबह वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी शारदा नगर अभय कुमार मल्ल ने गांव के आसपास जंगल में कांबिंग शुरू कराई और पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने, तब सुबह करीब 11 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य जीव को पकड़ने के लिए डिप्टी रेंजर संजय कुमार आजाद, वन दरोगा नागेंद्र पांडे, श्याम किशोर शुक्ला, क्षेत्रीय वन दरोगा अशोक शुक्ला और मतीन अहमद ने ग्रामीणों के साथ जंगल में कांबिंग की।

वन्य जीव के हमले से दहशत में है सीताराम
खमरिया थाना के बैबहा गांव निवासी सीताराम पुत्र बांकेलाल डिहपुरवा में मेहमानी आया हुआ था। जब उसने सुना कि गांव के कृष्णकांत को कोई वन्यजीव गन्ने में उठाकर ले गया है तो वह उसके पीछे भाग पड़ा। गन्ने में छिपे बैठे वन्य जीव ने उसके पैर पर हमला कर दिया। इससे वह उल्टे पांव गन्ने से बाहर भाग आया। वह बुरी तरह घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत अब सही बताई जा रही है । वन्य जीव की दहशत इस कदर हावी है कि वह कुछ बात नहीं कर पा रहा है।

लगाए गए चार कैमरे, भेड़िया होने की आशंका
शारदानगर वन रेंज क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मल्ल ने बताया कि आशंका है कि भेड़िए ने हमला किया होगा। वन्यजीव को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। चार कैमरे लगवाए गए हैं। टीमें कांबिंग कर रही हैं। पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed