{"_id":"62b8b8bc3e64345c0868628f","slug":"villagers-crossing-the-river-with-the-help-of-boat-lakhimpur-news-bly489454778","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन
कांद्रा नदी से सटे गांव से नाव पर जाते ग्रामीण।
कांद्रा नदी पर पिछले दस सालों से अधूरा पड़ा है पुल निर्माण
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की भजनी नगर पालिका की कांद्रा नदी पर पुल निर्माण न होने से स्थानीय गांव के लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। शनिवार को हुई बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे लोगों को नाव से पार जाने में भय लगने लगा है।
कैलाली जिला की भजनी नगर पालिका के वार्ड तीन और पांच के पास बहने वाली कांद्रा नदी में पिछले दस सालों से पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। नदी पर पुल न होने से आसपास के ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
भजनी नगर पालिका के स्वास्थ्य केंद्र और नगर पालिका में कार्य के लिए आसपास के ग्रामीणों को नाव से नदी पार करके जाना पड़ता है। अधिक बारिश होने पर नदी का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे बीमार और गर्भवती महिलाओं को खासी परेशानी होती हैं। बताया गया कि दस साल पहले 2011 में एक निर्माण कंपनी को ठेका दिया गया था, जिसने पुल नहीं बनाया। नदी में पड़ी नाव से पार करने के लिए प्रति व्यक्ति दस रुपये और बाइक का 30 रुपये लिया जा रहा है।