फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villager riding a bike injured in tiger attack

Lakhimpur Kheri News: बाघ के हमले में बाइक सवार ग्रामीण घायल

Mon, 13 Nov 2023 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Villager riding a bike injured in tiger attack
मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़
ममरी। घमहाघाट फॉर्म के जगदीश सिंह रविवार शाम इटौवा चक्की कारखाना से गेहूं पिसवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने उन पर छलांग लगा दी। इससे वह बाइक समेत रोड पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

खेतों में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर बाघ उन्हें छोड़कर फिर गन्ने में घुस गया। उधर, सोमवार सुबह कुछ मजदूर सुंदरपुर निवासी संजय वर्मा के खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। तभी गन्ने में मौजूद बाघ दहाड़ता हुआ उनके सामने आ गया। मजदूरों के शोर मचाने पर कई ग्रामीण लाठी-डंडे-भाला लेकर जब मौके पर पहुंचे तो वहां बरगद के पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। इससे आलोक वर्मा, राधा मोहन, ओमप्रकाश, संजय, बबलू, श्रीपाल समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। धुआं करने पर मधुमक्खियों ने उनका पीछा छोड़ा। फॉरेस्टर शिवकुमार कश्यप का कहना है कि इस बाबत उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed