{"_id":"6ab0257816c796a47d083222","slug":"the-birth-of-radha-evokes-a-brij-like-atmosphere-with-devotees-immersed-in-devotion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185505-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लाडली राधा के जन्म पर छाया ब्रज जैसा माहौल, भक्ति में डूबे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लाडली राधा के जन्म पर छाया ब्रज जैसा माहौल, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Sun, 20 Sep 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
श्रीरामलीला कार्यक्रम में राधा अष्टमी के मौके पर राधा बने बच्चों के साथ समाजसेवी जगत नरायन गुप्
लखीमपुर खीरी/ बांकेगंज/ निघासन। राधाष्टमी पर शनिवार को जिलेभर के मंदिरों में लाडली राधारानी के प्रकटोत्सव की धूम रही। कहीं जन्म प्रसंग का मनोहारी मंचन हुआ तो कहीं भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर राधारानी के जयकारों से गूंजते रहे और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे रहे।
कस्बे के करीब 450 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पक्का तालाब राधा रानी मंदिर में राधाष्टमी श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई। राधारानी के प्रकटोत्सव को जन्मदिन के रूप में मनाते हुए दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और पूजन हुए। राधा-कृष्ण के भोग और पूजन से उत्सव की शुरुआत हुई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
भजन संध्या में कलाकारों ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालु भजनों की धुन पर भावविभोर होकर झूमे और महिलाओं ने नृत्य किया। आयोजन की व्यवस्थाएं शेखर परिवार और मंदिर से जुड़े लोगों ने संभालीं। इस दौरान राजत शेखर, रमन शेखर, संजय गुप्ता, कमल मिश्रा समेत तमाम महिलाएं व श्रद्धालु मौजूद रहे। निघासन के रकेहटी कस्बे के प्राचीन श्रीबुढ़वा बाबा मंदिर के सत्संग हाॅल में चल रही 11 दिवसीय श्रीरामलीला में राधाष्टमी पर राधारानी के जन्म से लेकर राधा अष्टमी तक के प्रसंग का मनोहारी मंचन किया गया। नन्हे कलाकारों ने राधारानी का स्वरूप धारण कर प्रस्तुति दी। बाल स्वरूप में राधारानी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और सत्संग हाल जयकारों से गूंज उठा। राधारानी का स्वरूप धारण करने वाले नन्हे कलाकारों के माता-पिता को सम्मानित किया गया। श्रीरामलीला समिति के व्यास ने बताया कि रविवार को श्रीराम-जानकी विवाह का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर जगतनरायन गुप्ता, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, शिवम ठठेर, मनोज सक्सेना और राजकुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बांकेगंज के राधाकृष्ण मंदिर में भाद्रपद की अष्टमी तिथि पर वृषभान और कीर्ति की बेटी राधारानी का प्रकट्योत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। मंत्रोच्चारण के बीच पंचामृत से अभिषेक कर भक्तों को चरण दर्शन कराए गए। सेवादार राम नरेश और सुधीर मिश्रा ने पीतांबरी वस्त्र धारण कराकर राधारानी का शृंगार किया। भक्तों ने ठाकुर राधाश्याम सुंदर के दर्शन किए। महिलाओं और पुरुषों ने बधाई गीत गाए। भक्त महावीर जिंदल ने ‘आनंद भयो जय हो श्याम’ भजन सुनाया।