फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   There is no age limit, the passion to learn is shown

Lakhimpur Kheri News: उम्र की सीमा नहीं, सीखने का जज्बा दिखा

Sun, 20 Sep 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 20 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
There is no age limit, the passion to learn is shown
बांकेगंज में साक्षरता परीक्षा में शामिल महिलाएं। स्रोत: ​शिक्षक
लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार को नवभारत साक्षरता परीक्षा में 10 हजार के सापेक्ष 8,183 निरक्षर एवं नवसाक्षरों ने हिस्सा लिया। इसके लिए छह सौ से अधिक केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के बाद विभाग कॉपियों की जांच कर परिणाम घोषित करने की तैयारी में जुट गया है। महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोगों को बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणना संबंधी दक्षताओं से जोड़ना है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन

बिजुआ क्षेत्र के 30 केंद्रों पर 268 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र चौधरी के निर्देशन में केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर एवं नवसाक्षरों ने उत्साह के साथ परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज क्षेत्र में सात न्याय पंचायतों के 46 केंद्रों पर 315 परीक्षार्थी नामांकित थे। बीईओ राकेश कुमार ने बताया कि इनमें 290 ने परीक्षा दी, जबकि 25 अनुपस्थित रहे। इस मौके पर एआरपी राहुल मौर्य, सत्यानंद स्नेही, गौरव शुक्ला, हेमंत पाल यादव, अभिनव बाजपेयी, दिनेश शर्मा, पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।

मैलानी क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत मैलानी क्षेत्र के पांच विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के चिह्नत असाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालय अमर शहीद मैलानी में दो, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर फुलहिया में एक, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरजनपुर में छह, प्राथमिक विद्यालय मैलानी द्वितीय में दो और संविलियन विद्यालय छेदीपुर थरबरनपुर में चार असाक्षरों ने मूल्यांकन परीक्षा दी।

बांकेगंज में साक्षरता परीक्षा में शामिल महिलाएं। स्रोत: शिक्षक

बांकेगंज में साक्षरता परीक्षा में शामिल महिलाएं। स्रोत: शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed