फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villager dies after being hit by a motorcycle

Lakhimpur Kheri News: मोटरसाइकिल की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

Wed, 25 Dec 2024 06:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Villager dies after being hit by a motorcycle
लखीमपुर खीरी। पढ़ुआ थाना में बाइक की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव पठानपुरवा निवासी 52 वर्षीय जलालुद्दीन 20 दिसंबर को ढखेरवा चौराहा बाजार में खरीददारी करने गए थे। शाम को साइकिल से लौट रहे थे। रास्ते में राधास्वामी सत्संग भवन के पास बिना नंबर प्लेट तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जलालुद्दीन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार शाम पांच बजे उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र ने पढ़ुआ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।थानाध्यक्ष पढ़ुआ निराला तिवारी ने बताया परिजनों ने तहरीर दी है, जांचकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
- सांडा-लिलौटीनाथ मार्ग पर किसी वाहन से टकराई बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
महेवागंज/फूलबेहड़। सांडा-लिलौटीनाथ मार्ग स्थित कंडवा नदी के रपटा पुल के पास मंगलवार को बाइक किसी तेज रफ्तार वाहन से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव जंगपुर निवासी गौहर अली का 18 वर्षीय पुत्र हारून और उसका साथी 28 वर्षीय सबील किसी काम से बाइक से लखीमपुर जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि लखीमपुर, शारदा नगर मार्ग के चौड़ीकरण के काम की वजह से मंगलवार को टेढुई के पास मार्ग बाधित देख दोनों वापस सांडा वाया लिलौटी लिंक मार्ग होकर शहर जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन से टक्कर हो गई। इससे हारून की मौके पर ही मौत हो गई और सबील गंभीर रूप से घायल हो गया।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed