Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Glass and bamboo baskets... the ghats echoed with Chhath songs

Lakhimpur Kheri News: कांच ही बांस के बहंगिया... छठ गीतों से गूंज उठे घाट

Sun, 15 Nov 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 15 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Glass and bamboo baskets... the ghats echoed with Chhath songs
पूजा के बाद नदी के पानी में ही खड़े होकर सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
लखीमपुर खीरी। कांच ही बांस के बहंगिया... और केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल... जैसे पारंपरिक छठ गीतों से रविवार शाम जिले के घाट गूंज उठे।
विज्ञापन

सूप और दउरा में पूजन सामग्री सजाकर पहुंचीं व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सेठघाट समेत जिले के विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं निर्जला व्रत का पारण करेंगी।
शहर के सेठघाट स्थित छठ पूजा स्थल पर सभी घाटों पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाएं नदी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती नजर आईं। नदी किनारे बनी वेदियों पर भी पूजा की गई। परिवार के लोग पूजन सामग्री लेकर उनके साथ पहुंचे। व्रत रखने वाले परिवारों के घरों में रातभर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

-------------
पूजा के साथ मेले का भी लिया आनंद
सेठघाट पर छठ पूजा के दौरान मेला भी लगा। यहां खानपान की दुकानों के साथ बच्चों के लिए झूले लगाए गए। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो लोगों ने दुकानों पर खरीदारी की। छठ पूजा आयोजन समिति की ओर से भजन-कीर्तन कराया गया। पूजा स्थल पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल
छठ पूजा के दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे। आयोजन समिति, नगर पालिका और जिला प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए थे। नदी में नाव से गश्त की गई, जबकि पूजा स्थल से पहले बैरिकेडिंग लगाकर अन्य वाहनों का प्रवेश रोका गया।
सदर विधायक योगेश वर्मा और आयोजन समिति के संयोजक मृगांक शेखर उपाध्याय व्यवस्था देखते रहे। एसडीएम सदर चलुवराजु आर, सीओ सिटी महक शर्मा, सीओ ट्रैफिक अभिमन्यु त्रिपाठी और कोतवाल राजेश कुमार सिंह समेत प्रशासनिक टीम मौजूद रही। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, ईओ संजय कुमार और कर्मचारी भी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
-------------------
गोला गोकर्णनाथ में तीर्थ तट पर दिया अर्घ्य
गोला गोकर्णनाथ। गोलागोकर्ण तीर्थ के तट पर रविवार शाम व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने ठेकुआ और मौसमी फल अर्पित कर दूध और जल से सूर्यदेव की आराधना की। विधायक अमन गिरि, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और हर्ष अवस्थी भी तीर्थ तट पर पहुंचे। संवाद

पलिया में पोखरा तालाब पर जुटीं महिलाएं

पलियाकलां। पोखरा तालाब पर सूर्यास्त के बाद व्रती महिलाओं ने छठ मैया की पूजा-अर्चना की। वेदियों के सामने बैठकर पति, संतान और परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रीनगर पट्टी, हन मुजहा, देवीपुर, गजरौरा, आजाद नगर और घोला समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ पर्व मनाया गया। संवाद

नेपाल : धनगढ़ी में मोहाना नदी तट पर उमड़े श्रद्धालु
धनगढ़ी (नेपाल)। महाछठ पर्व के मुख्य दिन मोहाना नदी के तट पर बनाए गए पूजा स्थल पर श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा-अर्चना कर अर्घ्य दिया। धनगढ़ी छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने बताया कि रात में रोशनी और झालरों की विशेष व्यवस्था की गई है। संवाद
--------------
संपूर्णानगर क्षेत्र में भी हुई पूजा-अर्चना
संपूर्णानगर। क्षेत्र के गोविंदनगर, खजुरिया, कमलापुरी, रानीनगर, बसही, मुरारखेड़ा, बमनगर, सुमेरनगर और सेमरी समेत कई गांवों में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सिंगाही खुर्द छठ घाट को श्री छठ पूजा सेवा समिति ने झालरों, लाइट और आकर्षक द्वारों से सजाया। इस मौके पर समिति के सदस्य विवेक कुमार सिंह, अलोक प्रताप सिंह और धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद

बांकेगंज में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे श्रद्धालु

बांकेगंज। क्षेत्र के पूर्वांचल समाज के अमीन नगर, कोठीपुर, इंदिरा नगर और सोहनरा भूड़ गांवों में छठ पर्व मनाया गया। व्रती महिलाओं ने बांस की टोकरी और सूप में फल, ठेकुआ, चावल के लड्डू, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजाई। पुरुष सिर पर दउरा रखकर ढोल-नगाड़ों के साथ घाट पहुंचे और पूजा-अर्चना की। संवाद

ऐरा चीनी मिल और घाघरा नदी तट पर उमड़ी भीड़

खमरिया। छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को ऐरा चीनी मिल और घाघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी अनिल गुप्ता सहित कई लोगों ने पूजा व्यवस्था में सहयोग किया। संवाद


सुथना देवी मंदिर में भी हुआ आयोजन

तिकुनिया खीरी। कस्बे के सुथना देवी मंदिर में छठ पूजा का आयोजन किया गया। महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए छठ मैया का प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचीं। देवी मंदिर के सामने सीढ़ियों पर पूजन सामग्री रखकर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी मौजूद रहे। संवाद

पूजा के बाद नदी के पानी में ही खड़े होकर सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद

पूजा के बाद नदी के पानी में ही खड़े होकर सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

पूजा के बाद नदी के पानी में ही खड़े होकर सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद

पूजा के बाद नदी के पानी में ही खड़े होकर सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

पूजा के बाद नदी के पानी में ही खड़े होकर सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद

पूजा के बाद नदी के पानी में ही खड़े होकर सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

पूजा के बाद नदी के पानी में ही खड़े होकर सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद

पूजा के बाद नदी के पानी में ही खड़े होकर सेल्फी लेती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed