फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Video viral: Children got the car cleaned in the council school

वीडियो वायरल : परिषदीय स्कूल में बच्चों से साफ कराई कार

Fri, 19 Jul 2024 03:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Video viral: Children got the car cleaned in the council school
कार साफ करते स्कूली बच्चे। संवाद
मितौली। प्रधानाध्यापक की निजी कार साफ करते स्कूली बच्चों का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में यूनिफार्म में छात्र गाड़ी साफ करते दिख रहे हैं। बीएसए ने मामले की जांच बीईओ को सौंपी है। हालांकि प्रधानाचार्य ने बच्चों से कार साफ कराने का खंडन किया। उन्होंने कहा कि बच्चे खुद से मध्याह्न भोजन के फेंके चावल साफ कर रहे थे।
विज्ञापन

मितौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दानपुर के गेट के पास खड़ी एक कार को स्कूली छात्र-छात्राएं साफ करते दिखाई दिए। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कार स्कूल के प्रधानाध्यापक की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने की जानकारी होते ही बीएसए ने बीईओ को पूरे मामले की जांच करते हुए रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

बोले प्रधानाध्यापक
स्कूल में पानी भरा हुआ है। गाड़ी बाहर ही रहती है। किसी बच्चे ने कार के शीशे पर चावल फेंक दिए थे। दूसरे बच्चे खुद से इसे साफ करने लगे थे। स्कूल की बाउंड्रीवाल करवाने के बाद से गांव के कुछ लोग नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके मिश्रा, प्रधानाध्यापक दानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed