{"_id":"615f508e8ebc3e7fd545f18c","slug":"victims-want-justice-but-the-government-is-in-arrogance-does-not-want-to-give-justice-lakhimpur-news-bly462080750","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित न्याय चाहते हैं लेकिन अहंकार में है सरकार, नहीं देना चाहती न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित न्याय चाहते हैं लेकिन अहंकार में है सरकार, नहीं देना चाहती न्याय
विज्ञापन
राजापुर में हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद पत्रकारों से बात करते सपा मुखिया अखिलेश यादव।
अखिलेश यादव मृतक किसानों के घर जाकर उनके परिवार से मिले
विज्ञापन
कहा, समाजवादी पार्टी सभी पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए करेगी संघर्ष
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया बवाल में मारे गए किसानों के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार सिर्फ न्याय चाहता है लेकिन अहंकारी योगी सरकार न्याय नहीं देना चाहती। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर बाद मृतक लवप्रीत सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करीब पौने दो बजे पलिया क्षेत्र के चौखड़ा फार्म पहुंचे। वहां उन्होंने तिकुनिया बवाल में मारे गए लवप्रीत सिंह के पिता सतनाम सिंह से मुलाकात की। परिवार वालों को ढांढस बंधाया। वह चौखड़ा फार्म पर करीब 40 मिनट रुके। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार न्याय चाहते हैं, लेकिन भाजपा सरकार उन्हें न्याय नहीं देना चाहती। योगी संस्कार अहंकारी हो गई है। वह मामले की लीपा पोती में लगी हुई है। इसी वजह से सभी लोग पीड़ित किसानों के घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने मृतक किसानों के परिवार को दो दो करोड़ रुपये का मुआवजा देने और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र की बर्खास्तगी और उनके आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की थी। इनमें से सरकार ने एक भी मांग पूरी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की सीबीआई जांच के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान में ले लिया है। अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगी कि जांच किस एजेंसी से कराई जाए। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का यह आलम है कि किसानों को गाड़ियों के पहिये के नीचे कुचला जा रहा है। मुख्यमंत्री के गृह नगर गोरखपुर में पुलिस व्यापारी को पीट-पीट कर मार डालती है, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था में सुधार होने का ढिंढोरा पीट रही है। ऐसे में इस सरकार से न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
अखिलेश यादव चौखड़ा फार्म के बाद निघासन पहुंचे, वहां तिकुनिया बवाल में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के परिवार वालों से मुलाकात की। अखिलेश यहां करीब बीस मिनट तक रुके। परिवार वालों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम इन परिवारों की पूरी मदद करेंगे। उन्होंने यहां भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार न्याय चाहते हैं लेकिन सरकार न्याय नहीं देना चाहती। कहा कि हम तीनों किसान परिवारों से मिलने के बाद पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता की बात तय करेंगे। कहा हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। उनके लिए संघर्ष करेंगे।
अंदर पहुंचने के लिए हुई धक्का-मुक्की
निघासन। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब रमन कश्यप के घर पहुंचे तो उस समय सपा नेताओं के आने की होड़ लग गई। गेट पर लगे पुलिस कर्मियों के गेट बंद करते समय काफी धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पूर्व विधायक विनय तिवारी जब गेट से निकल रहे थे तो गेट बंद करते समय उनके हाथ में हल्की चोट लग गई। पूर्व मंत्री आरए उस्मानी को भी अंदर आने से रोका गया। बेनजीर उमर किसी तरह से धक्का देकर अंदर आ गईं।
यह लोग रहे मौजूद
अखिलेश यादव के आगमन पर जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, आरएस कुशवाहा, धनीराम मौर्य, पूर्व चेयरमैन कयूम, हिमांशु पटेल, अशोक कश्यप, पूर्व विधायक सुनील लाला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कहा, समाजवादी पार्टी सभी पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए करेगी संघर्ष लखीमपुर खीरी। तिकुनिया बवाल में मारे गए किसानों के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार सिर्फ न्याय चाहता है लेकिन अहंकारी योगी सरकार न्याय नहीं देना चाहती। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर बाद मृतक लवप्रीत सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।