{"_id":"66fdb9a9c68a69d666081866","slug":"vhp-bajrang-dal-workers-demonstrated-against-nagar-panchayat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-130278-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विहिप, बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के विरुद्ध किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विहिप, बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के विरुद्ध किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खीरी टाउन में नगर पंचायत के खिलाफ तहसीलदार को ज्ञापन देते प्रदर्शनकारी। संवाद
खीरी टाउन। नगर पंचायत अध्यक्ष पर धार्मिक आधार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बूढ़ी माता मंदिर के सामने सुबह धरना-प्रदर्शन किया किया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बाद में सदर एसडीएम के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल महामंत्री रोहित अवस्थी और विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष लवकुश सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष उजमा बी. के विरोध में प्रदर्शन किया। रोहित अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत खीरी टाउन के वार्ड संख्या एक में रामलीला पार्क के निर्माण के लिए धन उपलब्ध करा दिया है।
छह माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पार्क का निर्माण नहीं शुरू किया गया है। लाखों रुपये खर्च कर अस्थायी गोशाला का निर्माण करवाया, लेकिन न तो वहां गो सेवक हैं और न ही पशुओं के लिए चारा पानी आदि की व्यवस्था है। गोशाला में एक भी गो वंशीयपशु नहीं है।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करने वालों में मीडिया प्रभारी अरविंद जोशी, विहिप के कार्यकर्ता अमन सिंह, बजरंग दल के ओंकार सिंह, गोलन कश्यप, भगवती सिंह, दुर्गा शक्ति संगठन की महिलाएं, बृजेंद्र पाठक, भाजपा नेता अश्वनी शर्मा, नगर पंचायत सदस्य फूलमती, रोशनलाल सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।