फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vesakha like the brother Tapan, silence on the streets

बैसाख में जेठ जैसी तपन, सड़कों पर सन्नाटा

Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Vesakha like the brother Tapan, silence on the streets
गरमी - फोटो : अमर उजाला
गर्मी ने किया हाल-बेहाल, गन्ना-बेल के जूस की बिक्री बढ़ी
विज्ञापन

------
तापमान.....
अधिकतम : 42.4 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम :    24.2 डिग्री सेल्सिस

-------
बैसाख में जेठ जैसी तपन से सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा छाने लगा है। बिना जरूरत लोगबाग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर गन्ना, बेल समेत अन्य फलों के जूस की दुकानें बढ़ गई हैं। शीतल पेय की भी बिक्री जोरों पर है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सुबह से ही सूरज की तपिश के कारण दोपहर जैसा महसूस हो जाता है। लोगबाग पूरी तरह तन ढककर घर से बाहर निकलते हैं। बिना जरूरत लोग घरों से भी नहीं निकलते, जिससे दोपहरी में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। भीषण गर्मी के कारण शीतल पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ने से शहर में गन्ने, बेल और फलों के जूस की दुकानें बढ़ गई हैं तो शीतल पेय कोल्ड ड्रिंक्स, शर्बत आदि की भी दुकानें बढ़ी हैं। जिन पर दिनभर लोगबाग गला तर करते देखे जा सकते हैं। इससे इन दुकानों पर दिन भर भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

--
मानसून लाने में सहायक होगा ये मौसम
पंतनगर यूनीवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ एचएस कुशवाहा के अनुसार इस समय चलने वाली हवाओं का रुख और आद्रता मानसून लाने में सहायक साबित होगी। इस बार बारिश भी सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है, जिससे किसानों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed