फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vehicles entered no entry area... People got troubled after getting stuck in the jam

Lakhimpur Kheri News: नो इंट्री में घुसे वाहन... जाम में फंसकर परेशान हुए लोग

Wed, 30 Oct 2024 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vehicles entered no entry area... People got troubled after getting stuck in the jam
सौजन्या चौराहे पर नो एंट्री के बावजूद अंदर जाती कार। संवाद
लखीमपुर खीरी। धनतेरस की खरीदारी पर यातायात व्यवस्था सही रखने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई थी, लेकिन मंगलवार को कार और अन्य चार पहिया वाहन नो इंट्री में दौड़ते नजर आए। इसके चलते जाम लगा रहा।
विज्ञापन

धनतेरस सहित अन्य त्योहारों को लेकर यातायात विभाग ने जो कार्ययोजना बनाई है, उसमें बाइक छोड़कर अन्य बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित है। सौजन्या चौराहा से गांधी विद्यालय की ओर बाइक को छोड़कर सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया, लेकिन मंगलवार को कई जगह चार पहिया वाहन दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

नो इंट्री जोन में किसी का घर था तो किसी की दुकान है। ऐसे में न चाह कर भी वाहनों को प्रवेश देना पड़ा। इन मार्गों के वाहन डीसी मार्ग से निकाले गए। महेवागंज से आने वाले वाहनों को इमली तिराहे से निकालने की योजना थी, लेकिन यहां भी कई वाहन बीच सड़क पर दौड़ते नजर आए, इसकी वजह से जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
शहर में कई जगह परेशान हुए लोग
लखीमपुर खीरी। रूट डायवर्जन की वजह से शहर में कर्ह जगह जाम की समस्या देखने को मिली। सबसे ज्यादा कृष्णा टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम रहा। रेलवे फाटक बंद होने पर लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। वहीं, सीतापुर मार्ग गुरुनानक स्कूल के पास भी काफी देर तक जाम लगा रहा। इसी तरह मेला मैदान, रेलवे स्टेशन के सामने, संकटादेवी चौराहा, सर्राफा बाजार, गुरु गोविंद सिंह चौक आदि जगह जाम की समस्या रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed