{"_id":"69989b50b3ddd387bd026d8c","slug":"vehicle-owners-will-now-be-able-to-pay-tax-only-once-dr-kaushalendra-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-168777-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन स्वामी अब सिर्फ एक बार ही जमा कर सकेंगे टैक्स : डॉ. कौशलेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन स्वामी अब सिर्फ एक बार ही जमा कर सकेंगे टैक्स : डॉ. कौशलेंद्र
Fri, 20 Feb 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एआरटीओ परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय परिवहन मेले का आयोजन किया गया। इसमें वन टाइम टैक्स (एकमुश्त कर) योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। पहले दिन पांच वाहन स्वामियों ने अपना कर जमा किया, जबकि शनिवार के लिए 18 लोगों ने पंजीकरण कराया।
प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र के नेतृत्व में आयोजित मेले में वाहन स्वामियों को वन टाइम टैक्स योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि अब 7500 किलोग्राम तक के व्यावसायिक वाहन स्वामी अपने वाहन पर केवल एक बार कर जमा कर सकते हैं। इससे उन्हें हर माह जमा किए जाने वाले कर की देयता से मुक्ति मिल जाएगी।
इस अवसर पर सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) संजय कुमार ने भी वाहन स्वामियों को योजना की जानकारी दी। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने अपील की कि परिवहन मेला शनिवार को भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगा। वाहन स्वामी पहुंचकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।