{"_id":"69137d11a32489d8bd0a1ad4","slug":"uproar-after-allegations-of-wrong-seeds-affecting-crops-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-160838-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गलत बीज से फसल प्रभावित होने के आरोप के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गलत बीज से फसल प्रभावित होने के आरोप के बाद हंगामा
Tue, 11 Nov 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
महेवागंज। मानकविहीन बीज देने और धान की पैदावार न होने का आरोप लगाकर शारदानगर इलाके के कई किसान चौकी के निकट एक बीज की दुकान पर हंगामा करने पहुंचे। भनक लगते ही पुलिस ने कृषि अधिकारी से शिकायत करने की बात कहकर किसानों को वहां से हटाया।
शारदानगर के बड़ागांव निवासी भारत यादव, संतोष यादव, मो. अशद, कमलेश कुमार वर्मा, डाॅ. आदिल आदि किसानों ने बताया कि पतरासी बाजार स्थित एक बीज भंडार और किसान सेवा केंद्र नाम से संचालित दुकान से धान का बीज खरीदा था। आरोप है कि रोपाई करने के बाद अधिकांश खेतों में बाली ही नहीं आई। शिकायत पर दुकानदार ने पल्ला झाड़ लिया। इससे नाराज किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की।
नकहा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को जांच सौंपी गई। बताते हैं कि सहायक विकास अधिकारी ने फसल में 40 प्रतिशत बाली आने की रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस पर दुकानदार ने महेवागंज स्थित एक बीज एजेंसी से बीज खरीदने की बात कही। विभाग ने उसे कारण बताओ नोटिस भेजा। थोक विक्रेता ने हैदराबाद की एक एजेंसी से बीज खरीदने की बात कह किसानों को टरकाने की कोशिश की।
विज्ञापन
किसानों का सब्र जवाब दे गया। मंगलवार को किसान इलाके के बीज विक्रेता के साथ महेवागंज चौकी के निकट बीज एजेंसी पर आ धमके। मुआवजे की बात कह हंगामा शुरू किया। भनक लगते ही पुलिस पहुंची। चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदार पर गलत बीज देने का आरोप किसान लगा रहे थे। समझा बुझाकर उन्हें जिला कृषि अधिकारी के यहां भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।