Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP School news School timings revised due to cold in Lakhimpur kheri

UP School News: यूपी के इस जिले में स्कूलों का समय बदला, जिलाधिकारी ने सर्दी के चलते लिया फैसला

Tue, 14 Jan 2025 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 05:43 PM IST
सार

UP School News : लखीमपुर खीरी में लंबी छुट्टी के बाद बुधवार से स्कूल खुल रहे हैं। सर्दी के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक स्कूल संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन
UP School news School timings revised due to cold in Lakhimpur kheri
घने कोहरे में स्कूल जातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में सर्दी के चलते डीएम के निर्देश के बाद डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अग्रिम आदेशों तक कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल अब सुबह 10.30 बजे से लेकर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे। सर्दी के मौसम में नरमी आने पर समय पहले की तरह कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तापमान में गिरावट, सर्द हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कतें बच्चों को होती हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय परिवर्तित किया गया है। कहा कि जिन स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न हो रही हैं, वहां पर छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय से पूर्व बुलाने की छूट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार छाया रहा घना कोहरा 
जिले में मंगलवार सुबह शहर समेत सभी ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा दिखा। कई स्थानों पर तो दृश्यता शून्य रही, जिसके चलते हाईवे पर वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं। सुबह तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज और कल घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मकर संक्रांति पर घने कोहरे के बीच शारदा नदी तट पर लोगों ने स्नान कर पूजन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed