{"_id":"69f249ead14845627d0e732f","slug":"up-board-make-amendments-in-educational-details-by-6th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-173970-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 6 तक शैक्षणिक विवरणों में कर लें संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 6 तक शैक्षणिक विवरणों में कर लें संशोधन
Wed, 29 Apr 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम जारी होने के बाद यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक विवरण में संशोधन के लिए 6 मई तक का अंतिम अवसर दिया है। इसके बाद प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
संशोधन के लिए कॉलेज प्रशासन को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तय समय के बाद यदि कोई कॉलेज संशोधन के लिए पत्र भेजेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं के बाद त्रुटि सुधार का अंतिम मौका दिया है। छात्र-छात्राएं अपने प्रमाणपत्र सह अंकपत्र में नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि और फोटो से संबंधित गलतियां ठीक करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप व मैन्युअल डाउनलोड करें। इसके बाद विवरण भरकर स्वयं सत्यापित करें, फिर डीआईओएस से अनुमोदन प्राप्त कर पोर्टल पर अपलोड करें। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।