फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Substance abuse and a grudge behind the stabbing incident three accused arrested in Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: शराब की दुकान के सामने हुई चाकूबाजी के पीछे नशा और रंजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 05:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 13 Sep 2026 05:58 PM IST
सार

धौरहरा में शनिवार रात शराब की दुकान के सामने चाकूबाजी में निशेष घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है। निशेष को लखनऊ रेफर किया गया था, उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा में शनिवार रात शराब की दुकान के सामने हुई चाकूबाजी की घटना के पीछे नशा, पुरानी रंजिश और युवकों के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद सामने आया है। मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल निशेष को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस की अब तक की विवेचना में सामने आया है कि घायल निशेष के खिलाफ भी तीन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि निशेष, आशीष और रवि आपस में दोस्त हैं और इनका एक गुट है। वहीं राहुल, सुमित और शिवम आदि का दूसरा गुट बताया जा रहा है। दोनों गुटों के युवकों के नशे के आदी होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन


दोनों गुटों में पहले से चल रही है रंजिश
पुलिस के अनुसार राहुल और रवि आदि के बीच किसी बात को लेकर पहले से रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों में पहले भी मारपीट हो चुकी है। राहुल को शक था कि निशेष ने उसे मारने की सुपारी ली है। इसी विवाद को लेकर शनिवार रात राहुल अपने साथियों के साथ शराब की दुकान के सामने खोखे पर बैठे निशेष और आशीष पर पहुंच गया और हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू लगने से निशेष गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आशीष को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने घायल की मां मीना देवी की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस घटना के पीछे के विवाद और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

शराब की दुकानों के बाहर जुटते हैं नशेड़ी
धौरहरा नगर क्षेत्र में शराब की दो दुकानों के बाहर शाम होते ही नशे में धुत युवकों का जमावड़ा लगने और आए दिन विवाद व मारपीट होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हाइवे की दुकान पर तो सड़क पर शराबी आए दिन विवाद करते दिखाई देते हैं। 

सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घायल युवक की मां की तहरीर पर चार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपी हिरासत में लिए है। एक की तलाश है, घायल का लखनऊ में इलाज चल रहा है डाक्टरों ने आप्रेशन के बाद उसकी हालत में सुधार बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed