फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board: Financeless schools dominate the exam results

यूपी बोर्ड : परीक्षा परिणाम में वित्तविहीन स्कूलों का रहा दबदबा

Sun, 01 Aug 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Financeless schools dominate the exam results
अधिकतर स्कूलों का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट, अधिकांश छात्र खुश तो मेधावी हुए निराश
विज्ञापन

हाईस्कूल में 49698 और इंटरमीडिएट में 42017 छात्र-छात्राएं थे पंजीकृत
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट शाम को घोषित होने के कारण टॉपरों को लेकर देर रात तक स्कूलों में माथापच्ची चलती रही। रिजल्ट देखकर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से चमक उठे। जारी परीक्षा परिणाम में अधिकतर छात्रों को उम्मीद से ज्यादा नंबर मिले तो वहीं मेधावियों में पेपर न होने का मलाल भी दिखा।
2021 में होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा देने के लिए 49698 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए 42017 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। मगर, कोरोना संक्रमण काल में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर योगी सरकार ने बोर्ड परीक्षा ही रद्द कर दी। इससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के तमाम छात्र छात्राओं की खुशी का ठिकाना न रहा, जबकि परीक्षा न होने को लेकर मेधावियों में निराशा छा गई।
विज्ञापन

फिलहाल परीक्षा न होने का मलाल लिए छात्र छात्राएं रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परिणाम को लेकर छात्र छात्राओं की निगाहें घड़ी पर टिक गईं कि कब साढ़े तीन बजें और कब उन्हें रिजल्ट जानने को मिले। आखिरकार शनिवार शाम एक लंबे अंतराल के बाद करीब चार बजे रिजल्ट घोषित हुआ। हालांकि की जगह परीक्षा परिणाम साढ़े बजे देखा जा सका। रिजल्ट आते ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूलों में वे एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल के मेधावी
ऋषभ गुप्ता- 94.1, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज
सुनयना गुप्ता-93, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला
प्रिया सिंह- 92.83, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज
अचल वर्मा- 92.5, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज
मिताली सिंह, 92.17, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज
काजल बाजपेई- 92, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज
कशिश वर्मा- 91.5, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला
किरण गौतम- 91.5, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला
प्रियांशी पटेल 91.16, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला

इंटरमीडिएट के मेधावी
विपिन वर्मा- 90.2, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज
यश त्रिपाठी-90.2, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, गोला
रोहित शर्मा-90, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed