फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board children should not suffer from depression, troll free number released

Lakhimpur Kheri News: अवसाद से ग्रसित न हों यूपी बोर्ड के बच्चे, ट्रोल फ्री नंबर जारी

Mon, 01 Jan 2024 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
UP Board children should not suffer from depression, troll free number released
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बच्चे अवसाद ग्रसित न हों, इसको लेकर एक ट्रोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई भी छात्र किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए फोन कर सकता है। छात्र-छात्राओं को यह सुविधा 24 घंटे मिलेगी। सेंटर पर मनोचिकित्सक के अलावा कई अन्य परामर्श कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार से यह सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


फरवरी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं। इसको लेकर बच्चे तैयारी करने में जुटे हैं। कोई अनसॉल्ड पेपर से तैयारी कर रहा है तो कोई नोट्स बनाकर। रिजल्ट में अच्छे नंबर आएं, इसको लेकर कई बच्चे परेशान भी दिखाई दे रहे हैं। पढ़ाई के बढ़ते बोझ से छात्र-छात्राएं अवसाद से ग्रसित हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं को अवसाद, उदासीनता व व्यवहार में उग्रता जैसी मानसिक अस्वस्थता से बचाने के लिए 24 घंटे काउंसलिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसको लेकर बाकायदा टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18008914416 या 14416 नंबर जारी किया गया है। कहा कि परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं, जिन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो, टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं। कॉल सेंटर पर बैठे टेली मनोचिकित्सा और टेली परामर्श कर्मचारी सभी प्रकार की समस्या का निराकरण करेंगे। कहा कि हर छात्र छात्रा को बिना किसी दबाव के बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करें। बता दें कि इस बार कुल 96558 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल में 52735 व इंटरमीडिएट में 43823 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन नहीं पहुंचा कोई फोन
हेल्पलाइन नंबर पर फोन की सुविधा सोमवार से शुरु की गई, लेकिन पहले दिन जनपद से कोई फोनकॉल नहीं पहुंची। उधर, मामले में डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस हेल्पलाइन के प्रचार प्रसार के लिए सभी स्कूलाें के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वह अपने स्तर से बच्चों को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed