फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unruly elements set a clothes shop on fire

Lakhimpur Kheri News: अराजक तत्वों ने कपड़े की दुकान में लगाई आग

Mon, 21 Jul 2025 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Unruly elements set a clothes shop on fire
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अजान स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में रंजिशन आग लगा दिए जाने से करीब दो लाख रुपये का कपड़ा जल गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। दुकानदारों ने चौकी इंचार्ज पर नशे में धुत होने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव कुइयां डीह निवासी विशाल वर्मा की अजान मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। शनिवार रात करीब 9 बजे कुछ अराजक तत्वों ने उनकी दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये का कपड़ा जल गया। सूचना पर पहुंचे दुकान स्वामी विशाल वर्मा ने दुकानदारों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया और घटना की तहरीर अजान पुलिस चौकी प्रभारी को दी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी प्रभारी अशोक सिंह जब निरीक्षण करने पहुंचे तो वह नशे में धुत थे। उनकी कार्यशैली से क्षुब्ध ग्रामीणों और दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे हैदराबाद थाना अध्यक्ष सुनील मलिक ने उत्तेजित लोगों को शांत कर आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पूर्व विशाल वर्मा की इसी दुकान से तीन जुलाई की रात 90,000 की चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed