{"_id":"5ed7dab58ebc3e906d3cf11b","slug":"unlock-1-0-lakhimpur-news-bly408005728","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-1: बुधवार को भी बाजारों में भीड़, कोरोना संक्रमण को लेकर बेपरवाह दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-1: बुधवार को भी बाजारों में भीड़, कोरोना संक्रमण को लेकर बेपरवाह दिखे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना वायरस के संक्रमण से जान जोखिम में पड़ सकती है। इसके बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। अनलॉक-एक के तीसरे दिन बुधवार को भी बाजार से लेकर सड़कों तक काफी भीड़ रही। ऐसे में कई लोग बिना मास्क के दिखे तो दुकानों पर भी सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा।
अनलॉक-एक में मिली राहत का लोग गलत फायदा उठा रहे हैं। छूट मिलते ही हर कोई कोरोना संक्रमण को लेकर निर्धारित गाइड लाइन को भूल गया है। सड़क पर निकलने वाले लोग हों या फिर बाजार में खरीदारी करने वाले, सभी लोग नियमों को लेकर बेपरवाह हैं तो दुकानों पर भी सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
जिला प्रशासन निरंतर आगाह कर रहा है कि जरूरत का सामान लेने के लिए ही घर से निकलें। घर में रहना ही कोरोना से बचाव है लेकिन लोग हैं कि संक्रमण के खतरे को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। इसी का नतीजा है कि किराना बाजार हो या खपरैल बाजार लोगों से भरे रहे। यहां पैर रखने की जगह तक नहीं थी। अस्पताल रोड, संकटा देवी चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड और मेला मैदान चौराहा पर भी काफी भीड़ रही। ऐसे में पुलिस-प्रशासन के जिम्मेदार भी नजर नहीं आए।