{"_id":"66ec8db66c548be9960dacd4","slug":"umeed-card-will-be-made-by-organizing-camps-at-north-eastern-railway-stations-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-129363-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशनों पर शिविर \nलगाकर बनाएगा उम्मीद कार्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशनों पर शिविर लगाकर बनाएगा उम्मीद कार्डा
विज्ञापन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेलकर्मियों, उनके परिजनों, सेवानिवृत्त कर्मियों, मृत कर्मियों के आश्रितों के यूनिक मेडिकल आइडेंटिटी कार्ड (उम्मीद कार्ड) बनाने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर शिविर लगाएगा। इस कार्ड के जरिये रेलकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि जिनके उम्मीद कार्ड नहीं बन सके हैं। उनके लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में स्टेशन अधीक्षक कार्यालय बहराइच में 8 अक्तूबर, सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय मैलानी में 14 अक्तूबर, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय नानपारा में 15 अक्तूबर, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सीतापुर में 18 अक्तूबर, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय बिसवां में 22 अक्तूबर, मंडल चिकित्सालय बादशाह नगर में 29 अक्तूबर और डीआरएम कार्यालय लखनऊ में एक नवंबर को शिविर लगाया जाएगा। शिविर का समय सुबह 11 से शाम पांच बजे तक रहेगा।
उम्मीद कार्ड बनवाने के लिए परिचय पत्र, मेडिकल कार्ड, पर्यवेक्षक से सत्यापित पास, घोषणापत्र, स्वयं और आश्रितों की फोटो, जन्मतिथि साक्ष्य के लिए आधार कार्ड, रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर साथ लाएं। सेवानिवृत्त व मृतक कर्मचारियों के आश्रित और सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना मेडिकल कार्ड, सातवें वेतन आयोग का संशोधित पीपीओ, बैंक से जारी नवीनतम पेंशन स्लिप साथ लाएं।