फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ultrasound will be done again in CHC, machine has been brought back

Lakhimpur Kheri News: सीएचसी में फिर से होंगे अल्ट्रासाउंड, मशीन वापस लाई गई

Fri, 16 May 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound will be done again in CHC, machine has been brought back
पलियाकलां। आठ महीने पहले जिला अस्पताल भेजी गई अल्ट्रासाउंड मशीन को अब फिर पलिया सीएचसी पहुंचा दिया गया है। इससे यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा अब शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बीते महीने डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में भी अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर शिकायतें आईं थी। जिसके बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सीएमओ डाॅ. संतोष गुप्ता से सवाल-जवाब किए थे। साथ ही अगर जिले की मशीन खराब है, तो उसको सही कराने के बजाय पलिया से मशीन जिले पर मंगवाने पर गुस्सा जाहिर किया था। जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि जल्द ही पलिया सीएचसी को उसकी मशीन वापस मिलेगी। अब पलिया सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन आ गई है।
विज्ञापन

इस बारे में सीएचसी अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन आ गई है और अल्ट्रासाउंड शुरू भी हो गए हैं। मरीजों का सीएचसी में ही निर्धारित समय पर अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। इसके लिए मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed