फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ultrasound is out of order since 10 days, it will take more time to repair the machine

Lakhimpur Kheri News: 10 दिन से अल्ट्रासाउंड ठप, मशीन सही होने में लगेगा अभी और समय

Wed, 16 Oct 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound is out of order since 10 days, it will take more time to repair the machine
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठे मरीज   संवाद
लखीमपुर खीरी/ ओयल। जिला अस्पताल ओयल की अल्ट्रासाउंड मशीन 10 दिन बाद भी सही नहीं हो सकी। मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। मशीन कब सही होगी, इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करने वाले विभागीय अफसर बेपरवाह हैं। उधर, पलिया सीएचसी आने वाले मरीजों को भी निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज तो संचालित हो गया, लेकिन जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ। सीटी स्कैन की सुविधा मरीजों को मिल नहीं रही। पिछले 10 दिन से अल्ट्रासाउंड की मशीन भी खराब है। रोजाना 100 से 150 मरीज अस्पताल से मायूस लौट रहे हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए निजी केंद्रों पर 700 से 800 रुपये खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ थी। अल्ट्रासाउंड न होने की सूचना तो चस्पा थी, लेकिन मशीन कब शुरू होगी, कोई बताने को तैयार नहीं था। पूछने पर मरीजों ने बताया कि काफी देर से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी लग सकते हैं कई दिन
जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन सही होने में अभी पांच दिन और लग सकते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के कर्मचारियों ने करीब 15 दिन का समय लगने की बात कही थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देश दीपक आर्य ने बताया कि मशीन सही कराने को कंपनी को लिखा गया है। करीब 15 दिन लगने की बात कही थी। मशीन जल्द सही करने को कहा है।

महिला अस्पताल भेजी गई मशीन, सीएचसी से लौट रहे मरीज
- पलिया सीएचसी की अल्ट्रासाउंड मशीन से जिला महिला अस्पताल में हो रहे अल्ट्रासाउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हुई तो सीएचसी पलिया की मशीन को वहां भेज दिया गया। महिला अस्पताल आने वाले गर्भवती और महिलाओं को तो अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने लगी, लेकिन सीएचसी आने वाले 10-15 मरीजों काे भटकना पड़ रहा है।

पलिया सीएचसी के मरीजों को करीब 15 दिन से अल्ट्रासाउंड के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में निजी केंद्रों पर जाकर रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने बताया कि महिला अस्पताल की मशीन ठीक होने के बाद ही पलिया से गई मशीन आने के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल, पलिया सीएचसी में मशीन न होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed