फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two youths dragged a teenager into the field and were thrashed by villagers

Lakhimpur Kheri News: किशोरी को खेत में खींच ले गए दो युवक, ग्रामीणों ने धुना

Mon, 15 Sep 2025 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two youths dragged a teenager into the field and were thrashed by villagers
मितौली। थाना क्षेत्र के एक गांव के पास बकरियां चरा रहीं किशोरी को बाइक सवार दो मनचले गन्ने के खेत में खींच ले गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कोर्ट भेजा।
विज्ञापन

रविवार शाम क्षेत्र की एक किशोरी एक गांव के आस्तिक बाबा स्थान के पास बकरियां चरा रही थी। बताते हैं कि उधर से निकल रहे उसी गांव के रहने वाले बाइक सवार नवल किशोर व उसका बहनोई गोलू निवासी इदलापुर थाना मछरेहटा जिला सीतापुर किशोरी को अकेला देखकर उसको गन्ने के खेत में खींच ले गए। किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर काफी ग्रामीण व परिजन जमा हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी। लोग दोनों को पकड़कर थाने ले आए और पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी तरफ से नवल किशोर के पिता रामरूप ने मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ रविंद्र सोनकर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। दोनों घायल आरोपियों का मेडिकल व किशोरी का भी मेडिकल कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed