{"_id":"68681a26c666acd0550e4cb9","slug":"two-youths-died-in-separate-road-accidents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149744-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
फरधान। क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
खीरी थाना के ग्राम सरैया निवासी शाकिब अपने गांव के बाबू के साथ फरधान के गांव गौरिया में अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों बाइक से घर जा रहे थे। तभी बेहजम-लखीमपुर मार्ग पर गौरिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उसी समय लखीमपुर की तरफ से आ रही पिकअप उनकी बाइक से टकरा गई गई।
टक्कर में बाइक चालक शाकिब (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठे बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ घायल को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल भेज दिया।
दूसरी घटना लखीमपुर-गोला मार्ग के कौरैया जंगल चौराहे के पास हुई। दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार जगजीवन (45) निवासी पिपराकरमचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार रोशन (40) व विशाल निवासी गण ग्राम पचपेड़वा घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ओयल भेजा है। वहां इलाज के दौरान जगजीवन की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया गौरिया के पास दुर्घटना करने वाली पिकअप को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।