फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two workers were scorched by current in plywood factory, one died

प्लाईवुड फैक्ट्री में करंट से दो मजदूर झुलसे, एक की मौत

Sun, 05 Dec 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two workers were scorched by current in plywood factory, one died
विलाप करते मृतक के परिजन।
खीरी रोड स्थित विष्णु प्लाईवुड फैक्टरी में हुआ हादसा
विज्ञापन

मृतक के परिजन ने फैक्टरी मालिक पर लगाया लापरवाही का आरोप
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौकी क्षेत्र में खीरी रोड पर स्थित विष्णु प्लाईवुड फैक्टरी में टिनशेड का काम करने के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसकर केमिकल से भरे टैंक में गिर गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। दोनों मजदूर आपस में साले-बहनोई थे, जिसमें 26 वर्षीय सुशील कुमार की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है, जबकि 25 वर्षीय दयाशंकर की भी हालत गंभीर है।
गांव पिपरिया बाइपास निवासी 26 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र राजाराम व उसका साला गिन्हौना गांव निवासी दयाशंकर शनिवार को विष्णु प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने गए थे। फैक्टरी में टिनशेड की वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, वहीं पास में 11 केवीए लाइन भी निकली हुई थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि करीब 10 बजे सीढ़ी को दूसरी जगह ले जाने के दौरान बिजली लाइन से लोहे की सीढ़ी छू गई। इससे दोनों साले-बहनोई झुलसकर पास में ही रखे केमिकल से भरे टैंक में गिर गए। हादसे की खबर लगते ही फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में इलाज शुरू होने से पहले कागजों की औपचारिकता पूर्ण करने के दौरान शाम करीब पांच बजे सुशील कुमार ने दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रीता देवी व दो बेटियां (नाबालिग) छोड़ गया है। वहीं दयाशंकर का इलाज जारी है। मृतक की मां राजरानी ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही व इलाज न कराने का आरोप लगाया है। उधर, फैक्टरी मालिक विष्णु अग्रवाल ने बताया कि यह हमारी फैक्टरी के मजदूर नहीं थे, बल्कि टिन शेड की वेल्डिंग के लिए बुलाए गए थे। हादसे में झुलसे मजदूर का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने लापरवाही के आरोप से इंकार किया।
शव रखकर जाम लगाने का किया प्रयास
करंट की चपेट में आकर मृत्यु का शिकार हुए मजदूर सुशील कुमार के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर करीब चार बजे परिजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, जिसकी सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिजन व ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इससे करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
फैक्टरी के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी। प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने के दौरान मजदूर की करंट से मौत के मामले में परिजन द्वारा एलआरपी रोड पर शव रखकर प्रदर्शन करने पर सदर कोतवाली पुलिस ने उन्हें हटाकर खीरी थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद परिजन ने शव को विष्णु प्लाईवुड फैक्टरी के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। इस पर खीरी पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्टरी मालिक विष्णु अग्रवाल भी पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में फैक्टरी मालिक द्वारा मृतक के परिजन को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद लोग वहां से हटे। संवाद

प्लाईवुड फैक्टरी में करंट से मरे मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण रोड पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें समझाकर शांत कराया गया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed