{"_id":"67800a8a07404f4698091274","slug":"two-weekly-special-trains-will-run-for-mahakumbh-mela-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-136856-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महाकुंभ मेला के लिए चलेंगी दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महाकुंभ मेला के लिए चलेंगी दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
मैलानी में प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनस्रोत-संवाद
मैलानी। रेलवे प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ जाने के लिए क्षेत्रवासियों और व्यापार मंडल की मांग पर जिले के श्रद्धालुओं के लिए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें पांच फेरों के लिए चलाएगा। इसकी समय सारणी जारी हो गई है। इन ट्रेनों का ठहराव गोला और लखीमपुर में नहीं होगा। लिहाजा जिलेवासियों को कुंभ मेला जाने के लिए मैलानी से ट्रेन पकड़नी होगी।
रेलवे की ओर से जारी समय सारणी के मुताबिक ट्रेन नंबर 05312 काठगोदाम-झूसी एक्सप्रेस काठगोदाम से 12 और 27 जनवरी, एक, दस चौबीस फरवरी को 13:50 बजे चलकर भोजीपुरा होते हुए पीलीभीत से 18:10, पूरनपुर से 19:14 बजे छूटकर मैलानी 20:05 पहुंचेगी। 20:15 बजे प्रस्थान कर 13:00 बजे झूसी पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 05311 झूसी-गाठगोदाम एक्सप्रेस झूसी से 13 और 28 जनवरी, 02, 11, 25 फरवरी को 15:00 बजे चलकर मैलानी सुबह 06:20 बजे पहुंचेगी और मैलानी से 06:30 बजे चलकर काठगोदाम 13:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
दूसरी ट्रेन नंबर 05314 कासगंज-झूसी एक्सप्रेस कासगंज से 12 और 27 जनवरी, 01, 10, 24 फरवरी को 19:50 बजे चलकर बरेली जंक्शन होते हुए पीलीभीत से 23:40 बजे, पूरनपुर से 00:45 बजे चलकर मैलानी 01:45 बजे पहुंचेगी। 01:55 बजे छूटकर 17:45 बजे झूसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05313 झूसी-कासगंज एक्सप्रेस झूसी से 13 और 28 जनवरी, 02, 11, 25 फरवरी को 19:45 बजे छूटकर 11:50 बजे मैलानी पहुंचेगी और मैलानी से 11:55 बजे छूटकर 18:00 बजे कासगंज पहुंचेगी।
गोला, लखीमपुर में नहीं रहेगा ठहराव
महाकुंभ मेला के लिए चलाई गईं दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव गोला, लखीमपुर में नहीं रहेगा। मैलानी से प्रस्थान करने के बाद अगला ठहराव सीतापुर होगा। इस कारण जिले से कुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को मैलानी आकर ट्रेन पकड़ना होगा।
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
महाकुंभ मेला को देखते हुए अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए छह जनवरी के अंक में खबर छापकर प्रयागराज जाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की थी। नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने भी पांच जनवरी को स्टेशन अधीक्षक धनराज मीना को ज्ञापन देकर प्रयागराज के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की थी।