{"_id":"5fa31ec6cc266df50c31efa63b65f4ed","slug":"two-units-of-anpara-power-cut-disrupted-battled-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा की दो इकाइयां ठप बिजली कटौती से जूझा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा की दो इकाइयां ठप बिजली कटौती से जूझा शहर
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 20 Jun 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पादन के मुकाबले खपत बढ़ने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शनिवार को अनपरा की दो इकाइयाें के अचानक ठप होने से छाउछ उपकेंद्र से जुड़े 132केवीए ग्रिड की फ्रिक्वेंसी डाउन हो गई और बिजली सप्लाई काट दी गई। इससे शहरवासी दिनभर इमरजेंसी कटौती से जूझते रहे और उन्हें बिजली के साथ-साथ पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि जब से शहर में बिजली सप्लाई का रोस्टर बदला है, तभी से दिक्कत ज्यादा बढ़ी है। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से पहले से जूझ रहे लोगों को शनिवार को दिनभर बिजली नहीं मिली। सुबह पांच बजे से लेकर 11 बजे तक सिस्टम कंट्रोल का रोस्टर लागू रहा, उसके बाद जब बिजली देने का समय आया तो ग्रिड की फ्रिक्वेंसी डाउन होने लगी। जिसके बाद कंट्रोल से छाउछ उपकेंद्र पर फोन कर अनपरा की दोनों इकाइयों के ठप होने की जानकारी देते हुए बिजली कटौती का निर्देश जारी कर दिया गया। बिजली कटौती होने पर अधिकारियों से बात की गई तो शाम तक अधिकारी सप्लाई को लेकर कंफर्म नहीं थे कि शहर में बिजली कब आएगी। शुरू में शाम चार बजे तक कटौती होने की बात कही लेकिन कुछ देर बाद ही शाम छह बजे तक इमरजेंसी रोस्टरिंग बढ़ा दी गई। दिनभर बिजली न मिलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ओवरलोडिंग में पांच मोहल्लों के ट्रांसफार्मर फुंके, एक बदला
लखीमपुर खीरी। शहर में दिनोंदिन बढ़ रही ओवरलोडिंग के कारण दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में अत्यधिक लोड पड़ने पर पांच मोहल्लों के ट्रांसफार्मर फुंक गए। बिजली विभाग इनमें एक ही ट्रांसफार्मर बदल पाया है। अन्य जगहों पर लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। महाराजनगर बगिया मोहल्ले में लगा 250केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात में फुंक गया। वहीं थरवरनगंज में भी 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिसके बाद बिजली सप्लाई के लिए वहां मोबाइल ट्रॉली लगाई गई है। इसी तरह राजापुर और सुआगाड़ा में 100केवीए के दो ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। जिनका कोई पुरसाहाल नहीं है। नई बस्ती उपकेंद्र के जेई डीएस चौहान ने बताया कि शुक्रवार को मीनार रोड पर 250केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसे बदल दिया गया है। जेई ने कहा कि अन्य ट्रांसफार्मरों को बदलने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
40 हजार उपभोक्ताओं पर पड़ेगा 53 लाख रुपये का बोझ
लखीमपुर खीरी। राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से बिजली दरों में 17 फीसदी का इजाफा करने से शहरी क्षेत्र के 40 हजार उपभोक्ताओं पर प्रतिमाह 53 लाख रुपये से भी अधिक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। खास बात है कि यह बोझ सिर्फ शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ही उठाना पड़ेगा। गौरतलब है कि एक जुलाई से नियामक आयोग ने प्रस्तावित 5.75 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर नई दर 6.20 रुपये निर्धारित की है। उपभोक्ताओं को अब नई दर से ही बिजली बिलों का भुगतान करना होगा। यह दरें उपभोक्ता की विद्युत क्षमता के हिसाब से बढ़ती जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस हिसाब से एक उपभोक्ता को बिजली बिल में करीब डेढ़ सौ से दो सौ रुपये अधिक चुकाना पड़ेगा। एसडीओ धमेंद्र आनंद का कहना है कि नई दरें नियामक आयोग से लागू की गईं। जिसका भार शहरी उपभोक्ताओं को ही उठाना पड़ेगा। कार्मशियल या पावर के उपभोक्ताओं के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
मेन लाइन ब्रेक डाउन, सप्लाई बाधित
बांकेगंज। यहां कस्बे में शनिवार दोपहर 33 हजार केवीए मेन लाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते कस्बा सहित समूचे क्षेत्र की सप्लाई बाधित हो गई। जिसके चलते लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी।
बांकेगंज कस्बा में शनिवार सवेरे छह बजे के लगभग लोगो को बिजली मिली। इसके 15 मिनट बाद ही फिर चली गई। इसके बाद लोग काफी देर तक बिजली आने का इंतजार करते रहेे बावजूद नहीं आई। इसको लेकर लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर फोन से जानकारी हासिल करनी चाही, लेकिन सीयूजी नंबर का स्विॅच आफ होने से जानकारी नहीं मिली। इससे नाराज लोग उपकेंद्र पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मी ने 33 हजार मेन लाइन में खराबी की जानकारी देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इसको लेकर लोगो में रोष है। उपभोक्ताओ ने बिजली महकमे के अधिकारियों से टाउन की बिजली सप्लाई की दशा में सुधार की मांग की है।