{"_id":"6494916afe583103f4039454","slug":"two-ponds-will-be-rejuvenated-dr-ira-lakhimpur-news-c-4-1-189030-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तालाबों का होगा कायाकल्प: डॉ. इरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तालाबों का होगा कायाकल्प: डॉ. इरा
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में बोलतीं नगरपालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। बोर्ड बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने जहां पिछले एक महीने के अंदर किए गए कामों का ब्योरा दिया। वहीं, दावा किया कि शहर के दो तालाबों का कायाकल्प कराने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। तीन करोड़ 38 लाख की लागत से दो तालाबों का कायाकल्प किया जाएगा।
इसके अलावा अस्थाई गोशाला के लिए शहर के बीचोबीच जगह मिली है, जहां पर छुट्टा पशुओं को रखा जाएगा। पहली पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि स्थानीय पटेल नगर व भुइयां माता मंदिर के पास स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए शासन की तरफ से ग्रांट मंजूर हो चुकी है। चार अन्य तालाबों के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। वार्डों में सफाई आदि के लिए उपकरणों की कमी को दूर कर दिया गया है। साथ ही खराब पड़े वाहनों को दुरुस्त कराया गया है। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए वार्डों में नलों को सही कराया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से 16 सेमी हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाएगी। इस मौके पर ईओ संजय कुमार ने शहर में जलनिकासी की समस्या पर कहा कि जहां-जहां जलभराव की समस्या है, वहां मोटर के जरिए कार्य कराया जा रहा है। संपवेल का निर्माण कराकर जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा।