{"_id":"5f05fdc08ebc3e63a25dcce8","slug":"two-people-including-the-woman-gave-her-life-lakhimpur-news-bly412054294","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत दो लोगों ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत दो लोगों ने दे दी जान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। हालांकि मृतका के भाई ने बहन की पिटाई करने और फंदे से लटकाने का आरोप पति पर लगाया है। निघासन में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
सुंदरवल। थाना हैदराबाद के गांव जनकपुर निवासी मृतका के भाई सतीश कुमार ने बताया कि बहन किरन देवी (28) की शादी आठ साल पहले श्रीनगर निवासी कमलाकांत के साथ हुई थी। कमलाकांत की एक शादी इससे पहले भी हो चुकी थी, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। भाई का आरोप है कि बहनोई कमलाकंत ने उसकी बहन को पहले मारापीटा फिर कमरे के कुंडे में लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि भाई ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
निघासन। थाना क्षेत्र के गांव मूडा बुजुर्ग के मजरा सोतिया निवासी रामसरन ने बताया कि 24 वर्षीय पुत्र रवि ने मंगलवार रात घर के अंदर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।