{"_id":"62250b92bd141d4f2243da21","slug":"two-more-kheri-students-reach-india-from-ukraine-lakhimpur-news-bly4774323164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी के दो और छात्र यूक्रेन से भारत पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी के दो और छात्र यूक्रेन से भारत पहुंचे
विज्ञापन
हर्षित यादव का इंतजार करते परिजन।
अब तक 22 से से 19 विद्यार्थियों की सकुशल हो चुकी है स्वदेश वापसी
यूक्रेन में फंसे एक छात्र से संपर्क नहीं, दो जल्द भरेंगे भारत के लिए उड़ान
लखीमपुर खीरी। यूक्रेन-रूस युद्घ के बीच यूक्रेन में फंसे दो और छात्रों की रविवार को सकुशल भारत की सरजमीं पर वापसी हो गई, जो रात तक लखीमपुर पहुंचेंगे। इसकी सूचना मिलते ही परिजन में खुशी का माहौल है। यहां बता दें कि जिले के कुल 22 छात्रों में 19 की स्वदेश वापसी हो चुकी है। एक छात्र से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि दो छात्र जल्द ही भारत के लिए अपनी उड़ान भरेंगे।
तहसील लखीमपुर क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर निवासी छत्रपाल वर्मा और मोहम्मदी क्षेत्र के गांव मियांपुर निवासी सुक्रांत मंडल रविवार को फ्लाइट से भारत पहुंचे हैं। सुक्रांत फ्लाइट से मुंबई पहुंचे हैं, जहां से लखीमपुर आने के लिए रवाना हुए हैं। वहीं छत्रपाल भी लखीमपुर पहुंचने के लिए रास्ते में हैं। दोनों छात्रों के परिवारों में खुशी का माहौल है और बेटों के घर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसके अलावा मोहल्ला बरखेरवा निवासी छात्रा इशना वर्मा हंगरी से फ्लाइट के जरिए सोमवार तक भारत पहुंचेंगी, जबकि मोहम्मदी क्षेत्र के गांव मुर्तजा अलीनगर निवासी हर्षित यादव रोमानिया पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन
जनपद के कुल 22 भारतीय छात्रों में से अब तक 17 छात्रों आलोक सिंह, अब्दुल मन्नान अंसारी, मनमोहन मिश्रा, सरवन सिंह, कुश रस्तोगी, रिषभ गोयल, अमन प्रताप सिंह, शिवम सिंह, रिशमजीत कौर, कुशल मिश्रा, अनुराग यादव, जावेद खान, अंकुर राठौर, उम्मी खातून, मंतशा, कृष्ण मोहन मिश्रा और नवीद अहमद अली की सकुशल भारत वापसी हो गई है। वहीं एक छात्र उबैश का पता नहीं चल पा रहा है, जिसके मोबाइल नंबर से अधिकारी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
हर्षित लबीब शहर से रोमानिया रवाना
पसगवां। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्तजा अलीनगर निवासी अहिबरन सिंह यादव का पुत्र हर्षित यादव युद्धग्रस्त यूक्रेन के खारकीव स्थित बंकर से निकलकर रविवार को यूक्रेन के लबीब शहर तक पहुंच गया है, जहां से वह रोमानिया के लिए रवाना हुआ है। इससे हर्षित के शीघ्र भारत पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। कई दिनों से चिंतित परिजन राहत महसूस कर रहे हैं।
हर्षित यादव यूक्रेन के नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। युद्ध शुरू होने के आठ दिन तक बम धमाकों के भय के बीच खारकीव में बंकर में रहा, जहां भोजन और पेयजल की किल्लत रही। भारत सरकार और एंबेसी के प्रयास से लबीब शहर पहुंचा। हर्षित के चाचा अरविंद यादव ने बताया कि लबीब शहर से हर्षित रोमानिया रवाना हो गया है, जिससे वह जल्द भारत आ सकेगा। संवाद