फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   two new cases of covid reports in lakhimpur kheri

Coronavirus: दो और कोरोना संक्रमित मिले... लखीमपुर जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 46

Thu, 30 Mar 2023 01:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Mar 2023 01:15 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दो नए मरीज मिले, जिससे सक्रिय केस अब 46 हो गए हैं।  

विज्ञापन
two new cases of covid reports in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में कोरोना संक्रमण फिर से फैलने लगा है। बुधवार को दो और युवकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से एक बेहजम और दूसरा संक्रमित सीतापुर जिले का है। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। सीएमओ का कहना है कि अब तक मिले संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर निरंतर निगरानी कराई जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को एक 25 वर्षीय और एक 18 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 18 वर्षीय युवक सीतापुर जिले का निवासी बताया जाता है। विभागीय लोग बताते हैं कि इस संबंध में सीतापुर जिले के कंट्रोल रूम को अवगत करा दिया गया है। दो लोगों की रिपोर्ट आने के बाद जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 46 हो गई। इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को मिले संक्रमित- दो
कुल एक्टिव केस- 46
होम क्वारंटीन-45
गैर जिला होम क्वारंटीन- एक
स्वस्थ हुए- दो
अब तक मिले कुल संक्रमित- 48

 

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में दो लोग संक्रमित मिले हैं। हालांकि इनमें से एक सीतापुर जिले का निवासी है और दूसरा बेहजम सीएचसी क्षेत्र का। सभी होम क्वारंटीन है और स्वास्थ्य टीम से निरंतर निगरानी कराई जा रही है।

धौरहरा के कस्तूरबा स्कूल में भी छात्राएं बीमार

मितौली में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 38 छात्राओं के संक्रमित मिलने के बाद अब धौरहरा की भी कुछ छात्राएं बीमार पाई गईं हैं। इन्हें अभिभावकों के साथ उनके घर पर भेजा गया है। वार्डन गरिमा सिंह ने बताया कि एहतियातन छात्रावास की बच्चियों के चेकअप के लिए धौरहरा सीएचसी को अवगत कराया गया है। छात्राओं में कोरोना के कोई खास लक्षण नहीं दिखे हैं। 

विज्ञापन

पलिया के स्कूलों में सतर्कता

पलिया स्थित दो कस्तूरबा स्कूलों में सतर्कता बढ़ाई गई है। विद्यालय की वार्डेन रेनू यादव ने बताया कि सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन हो रहा है। जो छात्राएं अवकाश पर जा रही हैं, उनका चेकअप कराकर भेजा जा रहा है। जबकि वापस आने पर कोरोना की रिपोर्ट लाने के लिए भी अभिभावकों से कहा जा रहा है। 

मौजूदा समय में यहां 100 बालिकाएं हैं। उधर मरूआ पश्चिम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी मितौली केस के बाद से सतर्कता बढ़ा दी गई है। वार्डेन ललित कुमारी ने बताया कि वर्तमान में 95 बालिकाएं यहां हैं। जो कोविड गाइडलाइन का पालन कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed