फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two more children died in the district hospital

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में दो और बच्चों की मौत

Sun, 24 Dec 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two more children died in the district hospital
डॉ. आरपी वर्मा
ओयल। जिला अस्पताल में नौनिहाल बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात दो बच्चों को अस्पताल लाने के कुछ ही घंटे बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना फरधान क्षेत्र के मन्योरा निवासी हरिशचंद्र ने अपने ढाई माह के बेटे जितिन को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर निवासी बब्लू तीन माह के बच्चे आरव को गंभीर हालत में एमरजेंसी में लेकर पहुंचे। दोनों बच्चों को निमोनिया, सांस लेने में दिक्कत व सीने में जकड़न की समस्या थी। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया लेकिन शनिवार सुबह दोनों की मौत हो गई। एक दिन पहले भी जिला अस्पताल में भर्ती आदिबा व मुकेश की मौत हो गई चुकी है। बच्चा वार्ड में तीन तो बुजुर्गों वार्ड भर्ती नौ में चार मरीजों को सांस संबंधी समस्या है। पुरुष मेडिकल कक्ष के 17 मरीजों में पांच को सांस संबंधी बीमारी है। महिला वार्ड में भर्ती 15 मरीजों में तीन इस समस्या से पीड़ित हैं।

माता-पिता बरतें सावधानी, समय रहते बच्चों को लाएं अस्पताल
बालरोग विषेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ही कमजोर होती है। ऐसे बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सर्दियों में बच्चों को टोपी, मोजा और गर्म कपड़े अच्छी तरह से पहना कर रखना चाहिए। धूप में में कपड़े न निकालें। इससे हवा सीधे शरीर के संपर्क में नहीं आएगी। यदि मालिश करें तो बंद कमरे में। कमरे का तापमान सामान्य हो। बच्चों और मां को ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कोई भी समस्या हो, तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed