फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two male skeletons found in Singhahi, accused of killing and throwing dead bodies

सिंगाही में मिले दो नर कंकाल, हत्या कर शव फेंकने का आरोप

Tue, 11 Jan 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two male skeletons found in Singhahi, accused of killing and throwing dead bodies
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव शीतालपुर में सोमवार को एक खेत में नर कंकाल मिला। बरामद नर कंकाल के सिर धड़ से गायब थे। फिलहाल दोनों कंकाल की शिनाख्त हो गई। परिवार वालों ने हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बरामद कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, एसपी संजीव सुमन ने भी मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

सिंगाही थानाक्षेत्र के शीतलापुर निवासी रामासरे के खेत से कुछ लोग सोमवार की सुबह चारा लेने गए तो दुर्गंध देखकर रुक गए। नजदीक जाकर देखा तो दो नर कंकाल पड़े थे। कंकाल के पास जींस पैंट के टुकड़े, चांदी की चेन और चूड़ियां टूटी हुई पड़ी थीं। लोगों ने घटना की सूचना पीआरवी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कंकालों को कब्जे में लेते हुए पड़ताल शुरू की। उधर, शिनाख्त के लिए जब खैरीगढ़ निवासी दुजई को पता चला तो वह भी वहां पहुंचे और कंकाल के पास मिली पैंट को अपने भाई सुनील का बताया।
विज्ञापन

तीन महीने बाद खेत में मिला कंकाल
मामले में पुलिस को दी गई तहरीर में खैरीगढ़ निवासी पराना पत्नी गोकरन ने बताया कि उनके 22 वर्षीय पुत्र सुनील को रामनगर वीरान निवासी सुशील 25 अक्तूबर 2020 को रात आठ बजे घर से बुलाकर ले गया था। आरोप है कि रामनगर निवासी पुष्पा पत्नी उत्तम को भी उन लोगों ने बुलाया। इसके बाद शीतलापुर निवासी रामासरे के गन्ने के खेत में ले जाकर दोनों की हत्या कर दी। पराना ने उत्तम, नत्थू, किशोरी, इंद्रकुमार, आसनी, दयाराम के खिलाफ हत्या कर शव को गायब करने की तहरीर दी है। पराना ने बताया कि वह बेटे सुनील को बुलाकर ले जाने की बात कहते हुए कई बार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही। लेकिन पुलिस ने तहरीर तो ली लेकिन रिपोर्ट तो दूर गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की। करीब एक सप्ताह पहले दुजई ने भाई के गायब होने की ऑनलाइन शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले को दूसरा रुख देने में लगी
पराना का आरोप है कि मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि कार्रवाई करती तो शायद उनका बेटा जिंदा होता। आरोप है कि पुलिस इस घटना को दूसरा रूप देने में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले को जमीनी विवाद से जोड़कर अपना पल्ला झाड़ना चाह रही है, जबकि मृतक सुनील की शादी नहीं हुई थी। दुजई की शादी हो गई थी। दोनों भाई एक साथ घर में रहते थे। फिर जमीनी विवाद होना किसी के गले नहीं उतार रहा है। यदि जमीनी विवाद था तो महिला पुष्पा का शव सुनील के पास पड़ा कैसे मिला। इन सब बिंदुओं पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

दोनों कंकालों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामले हत्या का लग रहा है। मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सुबोध जायसवाल, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed