{"_id":"650c8be3c649a0f4670da6a8","slug":"two-laborers-returning-from-hyderabad-died-on-the-way-suspicion-of-nipah-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-6265-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हैदराबाद से वापस आ रहे मजदूरों में दो की रास्ते में मौत, निपाह का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हैदराबाद से वापस आ रहे मजदूरों में दो की रास्ते में मौत, निपाह का संदेह
विज्ञापन
सुनील
लखीमपुर खीरी। बुधवार रात रहस्यमय बुखार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत होने और 10 लोगों के अस्पताल पहुंचने की खबर से जिला प्रशासन में खलबली मची गई। अस्पताल प्रशासन ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया और बीमार लोगों को कोविड वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया है। यह सभी हैदराबाद में मजदूरी करने के बाद घर वापस आ रहे थे।
धौरहरा तहसील के गांव रामनगर लहबड़ी निवासी राजाराम का 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप, 22 वर्षीय सुनील, 24 वर्षीय सुशील, 23 वर्षीय बलवंत पुत्र सियाराम 14 माह के पुत्र अचल व पत्नी रिंकी, 20 वर्षीय सेवक राम पुत्र पुतान, 17 वर्षीय सर्वेश पुत्र रामू, 24 वर्षीय संजय पुत्र लक्ष्मण, 19 वर्षीय रमाशंकर पुत्र राधे और 14 वर्षीय रोहित पुत्र राजाराम एवं 22 वर्षीय कन्हैया पुत्र गोवर्धन मजदूरी करने के लिए चेन्नई गए थे। वहां से दो दिन पहले यह सभी ट्रेन से घर वापस आ रहे थे।
रास्ते में रोहित और कन्हैया अचानक बीमार हो गए। साथी सुनील कुमार ने बताया कि रास्ते में तबीयत ज्यादा गंभीर होने से भाई रोहित और कन्हैया की मौत हो गई। लखनऊ पहुंचने पर इन सभी को लखीमपुर भेज दिया गया। इधर, दो शवों के साथ नौ अन्य लोगों के आने की सूचना से जिले में हड़कंप मच गया। साथियों ने जहां निपाह वायरस की आशंका से मौत की बात कही, वहीं सीएमएस इसे डायरिया बता रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर देर रात एडीएम भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं अस्पताल प्रशासन ने रहस्यमय बीमारी की आंशका जताते हुए एक बच्चे सहित सभी 10 लोगों को एक अलग वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू करवा दिया। बृहस्पतिवार दोपहर सभी लोग वार्ड से गांव चले गए।
.......................
गांव से तमाम लोग दूसरे प्रदेश व जिलों में मजदूरी करने के लिए जाते हैं। हैदराबाद से घर आते समय दो युवकों की मौत किसी बड़ी बीमारी से होने की आशंका जताई जा रही है। इन इन सबके गांव आने पर ग्रामीणों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
जाबिर, प्रधान रामनगर लहबड़ी
हैदराबाद से लखीमुपर आते समय श्रमिकों की तबियत खराब हो गई थी। इसमें से दो लोगों की रास्ते में ही मौत हो गई। बुधवार देर रात अस्पताल आने पर एक बच्चे सहित 10 लोगों को एक अलग वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। सभी मजदूर डायरिया से ग्रसित थे। दोपहर में सभी लोग गांव चले गए।
डॉ.आईके राम चंदानी सीएमएस