{"_id":"640a0cebd64510209407e454","slug":"two-killed-in-accident-on-pilibhit-basti-national-highway-lakhimpur-news-c-4-1-bly1014-88590-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में दो की मौत
विज्ञापन
- बैबहा के पास मंगलवार की देर रात ट्रक और बैलगाड़ी में टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
खमरिया। पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर बैबहा के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक की बैलगाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में बैलगाड़ी चालक और उस पर बैठे किसान की मौत हो गई।
थाना खमरिया के अंतर्गत ग्राम बैबहा के पास मंगलवार देर रात 10:30 के करीब गन्ना भरकर बैलगाड़ी ऐरा चीनी मिल को जा रही थी। किसान सुमेश यादव (22) पुत्र बराती लाल यादव निवासी सरसवा भाड़े का गन्ना भरकर चीनी मिल जा रहा था। बैलगाड़ी के ऊपर गन्ना मालिक मोहम्मद उमर (55) बैलगाड़ी के ऊपर बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रहे गन्ना भरे ट्रक ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। इससे जहां बैलगाड़ी चकनाचूर होकर बिखर गई, वहीं एक भैंसा भी गंभीर घायल हो गया। हादसे में गन्ना मालिक मोहम्मद उमर समेत चालक सुमेश यादव ट्रक से कुचल गए। दोनों की वहीं मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, ड्राइवर मौके से भाग गया।
सड़क दुघर्टना में चीनी मिल कर्मी की मौत
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामापुर निवासी और चीनी मिल में कार्यरत अरुण कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में होली के एक दिन पूर्व मौत हो गई।
अरुण कुमार सिंह (52) पुत्र इंद्रपाल सिंह हरदोई जिले की हरियावां चीनी मिल में कार्यरत थे। होली के मौके पर वह बाइक से घर आ रहे थे। मंगलवार की देर शाम साढ़े आठ बजे पिहानी जंगबहादुरगंज रोड पर ग्राम कुंअरपुर वसीट के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उनकी वहीं मौत हो गई। होली के दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटा-बेटी को छोड़ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
बाइक टकराईं, तीन युवक घायल
बेहजम। थाना नीमगांव क्षेत्र के लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर गौहरपुर पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से 108 एंबुलेंस सेवा से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल नीरज (30) पुत्र नत्थू लाल निवासी बेहजम, अमित (35) पुत्र रामकिशोर भुडहाइया और पवन (27) पुत्र मथुरा भुडहाइया थाना फरधान के बताए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी नीमगांव अवधेश कुमार यादव ने बताया कि शराब के नशे में बाइक चला रहे थे। तीनों घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
पसगवां। पांच दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक विनय की इलाज के दौरान होली के दिन मौत हो गई।
जंगबहादरगंज में पिहानी बस अड्डे पर रहने वाला विनय द्विवेदी (19) पुत्र कौशल किशोर द्विवेदी बीती तीन मार्च की रात 11 बजे बाइक से घर लौट रहा था। जेबी गंज में बंदरहा चौराहे पर वह एक पेड़ से टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोट थी। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे पसगवां सीएचसी भेजा, जहां से उसे बरेली में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। होली के दिन बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक मूल रूप से जेबीगंज से एक किमी दूर हरदोई जिले के पिहानी थाने के ग्राम सरावर का निवासी था। त्योहार पर युवक की मौत से घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
होली के दिन मारपीट, मुकदमा दर्ज
उचौलिया। थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में होली के दिन मारपीट के दो मामलों में चार लोगों के जख्मी होने पर पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रतनपुर निवासी ओमकार ने बताया कि बुधवार की दोपहर 12.30 बजे गांव निवासी छोटेलाल शराब के नशे में उनके पुत्र अनुज को गाली दे रहा था। जब अनुज ने विरोध किया तो छोटेलाल, कमलेश, धर्मेंद्र और छोटक्के लाठी-डंडों से अनुज को मारने पीटने लगे। अनुज को बचाने गए छोटे भाई शोभित को भी मारा पीटा, जिससे दोनों चोटिल हो गए। दूसरी घटना में रतनपुर निवासी राविंद्र ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका भाई कमलेश बुधवार दोपहर घर के बाहर पार्क में बैठा था। इसी दौरान गांव निवासी अनुज, ओमप्रकाश, कुलवीर और शिवम आए और पुरानी रंजिश में गाली गलौज करने लगे। कमलेश ने गाली गलौज का विरोध किया तो चारों ने मिलकर उसको लाठी-डंडों से मारा पीटा। कमलेश को बचाने गई राविंद्र की पत्नी पिंकी को पीटा जिससे दोनों चोटिल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। संवाद