फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two crore in the account, villages await major development in five years

Lakhimpur Kheri News: दो करोड़ खाते में, पांच साल में गांवों को बड़े विकास का इंतजार

Sat, 19 Sep 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two crore in the account, villages await major development in five years
धौरहरा। क्षेत्र पंचायत का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया, लेकिन गांवों में सड़क, नाली और जलनिकासी जैसे जरूरी विकास कार्यों का इंतजार बना हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत के खाते में करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि होने के बावजूद इन बुनियादी सुविधाओं से जुड़े बड़े कार्य न होने पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी उसका अपेक्षित उपयोग नहीं हुआ।
क्षेत्र पंचायत की ओर से कुछ स्थानों पर वाटर कूलर आदि के काम जरूर कराए गए, लेकिन कई गांवों में जर्जर सड़कों और जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। कार्यकाल पूरा होने के बाद अब ग्रामीण यह सवाल उठा रहे हैं कि उपलब्ध धनराशि से सड़क, नाली और अन्य प्राथमिक जरूरतों के काम क्यों नहीं कराए गए।
विज्ञापन

हाल में सिसैया खुर्द में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद क्षेत्र पंचायत और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हुई है। ग्रामीण विभिन्न स्तरों पर सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना के अनुसार होते हैं काम
बीडीओ धौरहरा सर्वेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक में कार्ययोजना तैयार की जाती है। उसी के अनुसार विकास कार्य कराए जाते हैं। कार्ययोजना से अलग काम कराने के लिए अनुपूरक बैठक जरूरी होती है। प्रशासक व्यवस्था होने के कारण यह बैठक नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि विधायक ने विकास कार्य कराने के लिए कहा है और उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार काम कराने का प्रयास किया जाएगा।

कितना पैसा खर्च हुआ, इसका भी सवाल

क्षेत्र पंचायत के खाते में करीब दो करोड़ रुपये होने की बात सामने आने के बाद अब यह भी सवाल उठ रहा है कि पांच साल के दौरान उपलब्ध धनराशि में से कितना पैसा खर्च हुआ और किन कार्यों पर खर्च किया गया। ग्रामीणों की अपेक्षा है कि क्षेत्र पंचायत की धनराशि से गांवों की प्राथमिक जरूरतों सड़क, नाली और जलनिकासी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed