फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two accused sentenced to life imprisonment for murdering a girl after gang rape

Lakhimpur Kheri News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास

Wed, 17 Jul 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two accused sentenced to life imprisonment for murdering a girl after gang rape
लखीमपुर खीरी। सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में कोर्ट ने मंगलवार को अहम फैसला सुनाया। गवाहों की गवाही और साक्ष्यों को मानते हुए एडीजे पूनम सिंह की अदालत ने दोनों हत्यारोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अभियुक्तों पर 40-40 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजन संजय सिंह के अनुसार, खीरी कस्बे के एक मोहल्ले के बच्चे 15 मार्च 2017 की शाम खेल रहे थे। इसी दौरान पीलू और तिलका ने सात वर्षीय बच्ची को अपने पास बहाने से बुलाया और उठाकर रामापुर रोड पर स्थित हाजी के आम के बाग में ले गए, वहां आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद बच्ची की निर्मम हत्या कर दी थी। इस प्रकरण में परिजनों ने थाने में हत्या और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच करते हुए तिलका और पीलू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कपड़े भी बरामद किए थे। आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस ने जांच कर कोर्ट में आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत में निरंजन, रानू, सुनील, डॉ. राजेश कुमार और यामिनी बादल के साथ ही जावेद अख्तर और राजेंद्र पांडे, अवधेश कुमार, नरेंद्र कुमार उपाध्याय, उमेश त्रिपाठी की गवाही कराई और फॉरेंसिक रिपोर्ट भी पेश की गई। मंगलवार को फैसला सुनाते हुए एडीजे पूनम सिंह ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आखिर सफल हुई मेहनत, कोर्ट में पेश हुए 12 गवाह 19 सबूत
सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या जैसे गंभीर मामले में भी कानूनी दांव पेंच का दौर खूब चला। अदालती सुनवाई के दौरान एक आरोपी की ओर से नाबालिग होने की दलील दी गई, जिसे दस्तावेजों के आधार पर मंजूरी भी मिली, लेकिन अभियुक्त की मानसिकता ने बालिका को इंसाफ दिलाने में अहम भूमिका निभाई, क्योंकि किशोर अपचारी की उम्र 18 वर्ष से कुछ महीने ही कम थी। लिहाजा सब कुछ आरोपी की मानसिक स्थिति को साबित करने पर टिका था। अदालत में अनिल और सुनील ने बालिका को लेकर जाते हुए दोनों आरोपियों को देखा था। कोर्ट में 12 गवाहों की गवाही कराई गई, जबकि 19 सबूत पेश किए गए। पेश किए सबूतों और गवाही के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। तब बच्ची को इंसाफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed